महिलाएं हर क्षेत्र में परचम लहरा रही हैं : निर्मल महतो

Updated:
विज्ञापन
महिलाएं हर क्षेत्र में परचम लहरा रही हैं : निर्मल महतो

महिलाएं हर क्षेत्र में परचम लहरा रही हैं : निर्मल महतो

विज्ञापन

गिद्दी(हजारीबाग). सपोर्ट संस्था के तत्वावधान में बुधवार को खपिया कलुआटांड़ में महिला दिवस मनाया गया. मौके पर मांडू विधायक निर्मल महतो ने कहा कि महिलाएं आज हर क्षेत्र में अपना परचम लहरा रही हैं. महिलाएं सशक्त होंगी, तभी देश मजबूत बन सकता है. उन्होंने कहा कि डाड़ी को आदर्श प्रखंड बनाया जायेगा. डाड़ी प्रखंड प्रमुख दीपा देवी ने सपोर्ट संस्था के द्वारा क्षेत्र में किये जा रहे कार्यों की प्रशंसा की. कहा कि महिलाएं आर्थिक रूप से सबल बन रही है. सपोर्ट संस्था के सचिव भवानी शंकर गुप्ता ने कहा कि हमारी संस्था इस इलाके में 27 वर्षों से निरंतर विकास कार्यों को गति दे रही है. क्षेत्र की बड़ी संख्या में ग्रामीण महिलाएं आत्मनिर्भर बन रही हैं. लगभग 700 महिलाएं लाह उत्पादन सहित कई तरह के कार्यों से जुड़ी हुई हैं. बीडीओ अनु प्रिया ने कहा कि सपोर्ट संस्था से अधिक से अधिक महिलाएं जुड़ेंगी, तभी उनका आर्थिक एवं सामाजिक विकास हो सकता है. अंचलाधिकारी कमलकांत वर्मा ने कहा कि महिलाओं को मनरेगा से रोजगार दिया जा रहा है. मुखिया दासो मरांडी ने भी अपनी बातें रखी. संचालन श्वेता बाड़ा व गीता देवी ने किया. इस अवसर पर हेमनी देवी, किनिया देवी, अभिषेक शंकर, विनोद सिंह, वरुण कुमार, मनोज महतो उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Saroj Tiwary

लेखक के बारे में

By Saroj Tiwary

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola