मां मनसा सालों भर हमारी फसलों की सुरक्षा प्रदान करती हैं : सुधीर मंगलेश

Updated:
विज्ञापन
मां मनसा सालों भर हमारी फसलों की सुरक्षा प्रदान करती हैं : सुधीर मंगलेश

दुलमी प्रखंड के सीरु गांव में रविवार शाम को श्रद्धा और उल्लास के साथ मां मनसा की पूजा-अर्चना की गयी.

विज्ञापन

फोटो फाइल : 18 चितरपुर ए – कार्यक्रम में शामिल मुख्य अतिथि व अन्य दुलमी. दुलमी प्रखंड के सीरु गांव में रविवार शाम को श्रद्धा और उल्लास के साथ मां मनसा की पूजा-अर्चना की गयी. पूजा पंडाल का उदघाटन दुलमी प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष सुधीर मंगलेश और कांग्रेस के युवा नेता उत्तम कुमार ने संयुक्त रूप से किया. इस अवसर पर काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे. श्री मंगलेश ने कहा कि मां मनसा शांति, समृद्धि और खुशहाली की प्रतीक हैं. वह भक्तों की हर मनोकामना पूरी करती हैं और सालों भर किसानों की फसलों की सुरक्षा प्रदान करती हैं. उन्होंने कहा कि आस्था और भक्ति से मां की पूजा करने पर जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और समाज में आपसी भाईचारा भी मजबूत होता है. इधर, सीरु गांव सहित दुलमी प्रखंड क्षेत्र के अन्य गांवों में भी मां मनसा की पूजा धूमधाम से संपन्न हुई. पूजा में ग्रामीणों ने परंपरागत रीति-रिवाजों के साथ मां को अर्घ्य अर्पित किया और सुख-शांति तथा समृद्धि की कामना की. मौके पर पुजारी शिवचरण महतो ने विधिवत पूजा-अर्चना करायी. साथ ही विक्रम महतो, नरेंद्र महतो, विनोद महतो, बबलू महतो, रोहित महतो, दुष्यंत कुमार, आनंद भंडारी, चंदन कुमार, संदीप कुमार समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे. पूजा स्थल पर भक्तिमय माहौल बना रहा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
विकाश नाथ

लेखक के बारे में

By विकाश नाथ

26 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत हूं. रिपोर्टिंग के साथ डेस्क का काम करने भी अनुभव प्राप्त है. खेल डेस्क में भी काम करने का अनुभव है. रुरल के संस्करणों को देखता हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola