ePaper

लोक अदालत में 13 हजार से अधिक मामलों का निष्पादन

Updated at : 13 Sep 2025 11:28 PM (IST)
विज्ञापन
लोक अदालत में 13 हजार से अधिक मामलों का निष्पादन

लोक अदालत में 13 हजार से अधिक मामलों का निष्पादन

विज्ञापन

::: रामगढ़ व्यवहार न्यायालय में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन रामगढ़. झालसा के निर्देश पर रामगढ़ व्यवहार न्यायालय में शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत लगी. पक्षकारों की सुविधा के लिए सात बेंच का गठन किया गया था. इसमें सभी भू-अधिग्रहण वाद, छावनी परिषद से संंबंधित मामला, बिजली अधिनियम वाद, सर्टिफिकेट वाद, फॉरेस्ट व एक्साइज मामला, एनआइ एक्ट वाद, पारिवारिक आय, प्री लिटिगेशन, बैंक, दूरभाष संबंधित वाद, कंज्यूमर फोरम मामला, अनुमंडलीय कोर्ट से संबंधित मामलों पर दोनों पक्षों की सहमति से निष्पादन किया गया. प्रथम बेंच के सदस्य प्रधान न्यायाधीश कुटुंब न्यायालय, राजीव आनंद, पैनल अधिवक्ता डालसा के अमरनाथ बांका, द्वितीय बेंच के सदस्य जिला व अपर सत्र न्यायाधीश प्रथम, विशाल श्रीवास्तव, पैनल अधिवक्ता, डालसा की जाहिदा खातून, तृतीय बेंच के सदस्य मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी मनोज कुमार राम, पैनल अधिवक्ता डालसा मनीष कुमार, चतुर्थ बेंच के सदस्य मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी संदीप कुमार बरतम, पैनल अधिवक्ता नितेश कुमार, पंचम बेंच के सदस्य सिविल जज सीनियर डिविजन चार सह न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी के शिवेंदु द्विवेदी, षष्ठम बेंच के सदस्य अध्यक्ष, स्थायी लोक अदालत के प्रदीप कुमार चौरसिया, स्थायी लोक अदालत के देवथान बैठा, स्थायी लोक अदालत के अरुण कुमार गुप्ता, सप्तम बेंच के सदस्य शिवकुमार शुक्ला, कुमारी मीना, अधिवक्ता जितेंद्र कुमार मौजूद थे. कुटुंब न्यायालय में 46 पारिवारिक विवादों का निष्पादन किया गया. कोर्ट में लंबित मामलों में 1138 का निष्पादन हुआ. समझौता राशि के रूप में तीन करोड़, 77 लाख, 57 हजार 794 रुपये प्राप्त हुए. प्री लिटिगेशन व बैंकों का निष्पादन 11953 हुआ. दूसरे समझौता के रूप में सात करोड़ 38 लाख, चार हजार 24 रुपये प्राप्त हुए. लोक अदालत में 13081 वादों का निष्पादन हुआ. कुल समझौता राशि के रूप में 11 करोड़, 15 लाख, 25 हजार 518 रुपये प्राप्त हुए.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SAROJ TIWARY

लेखक के बारे में

By SAROJ TIWARY

SAROJ TIWARY is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola