ePaper

कुशवाहा मिलन समारोह सह वनभोज में समाज की एकता पर जोर

Updated at : 19 Jan 2026 8:00 PM (IST)
विज्ञापन
कुशवाहा मिलन समारोह सह वनभोज में समाज की एकता पर जोर

दुलमी प्रखंड क्षेत्र के भैरवी जलाशय में सोमवार को नव युवक कुशवाहा समिति के तत्वावधान में कुशवाहा मिलन समारोह सह वनभोज का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

दुलमी. दुलमी प्रखंड क्षेत्र के भैरवी जलाशय में सोमवार को नव युवक कुशवाहा समिति के तत्वावधान में कुशवाहा मिलन समारोह सह वनभोज का आयोजन किया गया. समारोह में समाज के कई गणमान्य सदस्य और युवा शामिल हुए. जिन्होंने आपसी एकता और संगठन की मजबूती पर विशेष जोर दिया. कार्यक्रम में मुख्य रूप में पवन कुमार दांगी, युगेश कुमार दांगी, चतुर्भुज कश्यप और बढ़न महतो शामिल हुए. इस अवसर पर श्री दांगी ने कहा कि संगठित होकर ही समाज अपने विकास और सम्मान की राह मजबूत कर सकता है. उन्होंने युवाओं से शिक्षा, सामाजिक जागरूकता और समाज की सेवा में सक्रिय योगदान देने की अपील की. समारोह की शुरुआत अतिथियों का बुके भेंट एवं माल्यार्पण कर स्वागत करके की गयी. इसके बाद सभी उपस्थित लोगों ने सामूहिक रूप से वनभोज का आनंद लिया. इस आयोजन ने कुशवाहा समाज में आपसी भाईचारा, एकता और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना को और मजबूत किया. समाज के सभी सदस्यों ने आगामी कार्यक्रमों में अधिक सक्रिय भागीदारी का संकल्प लिया. समारोह में मुकेश प्रसाद, पवन कुमार, मनोज कुमार, सखीचंद राम दांगी, जितभन राम महतो, रमेश कुमार दांगी, प्रदीप कुमार, योगेंद्र कुमार, उमेश कुमार, नेमधारी कुमार, राधेश्वर महतो, श्यामकिशोर प्रसाद, नंदकिशोर राम दांगी, प्रदीप कुमार, अमृत कुमार, वीरेंद्र राम, प्रदीप कुमार, अमित कुमार, विद्यासागर कुशवाहा, लालकिशुन महतो, भीष्मदेव राम दांगी, आकाश कुमार सहित कई मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
VIKASH NATH

लेखक के बारे में

By VIKASH NATH

VIKASH NATH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola