एथलेटिक्स प्रतियोगिता में 500 खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

Edited by SAROJ TIWARY
Updated:
विज्ञापन

एथलेटिक्स प्रतियोगिता में 500 खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

विज्ञापन

चितरपुर. रामगढ़ जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन की ओर से डीएवी रजरप्पा स्टेडियम में आयोजित दो दिवसीय रामगढ़ जिला अंतर विद्यालय, कॉलेज, क्लब ग्रामीण क्षेत्रीय जूनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता का रविवार को समापन हुआ. प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न प्रखंडों से लगभग 500 खिलाड़ियों ने हिस्सा लेकर शानदार प्रदर्शन किया. समापन समारोह का उद्घाटन मुख्य अतिथि रामगढ़ जिला परिषद अध्यक्ष सुधा देवी एवं विशिष्ट अतिथि पूर्व पार्षद गोपाल चौधरी व भुचूंगडीह मुखिया सुनीता देवी ने किया. जिप अध्यक्ष ने कहा कि राज्य सरकार खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए पूरी तरह कृतसंकल्पित है. खेलो झारखंड जैसी प्रतियोगिताओं के माध्यम से ग्रामीण प्रतिभाओं को मंच दिया जा रहा है. श्री चौधरी ने कहा कि खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने में हरसंभव सहयोग किया जायेगा. प्रतियोगिता के दौरान बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया. मौके पर रामगढ़ जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन के अध्यक्ष सीडी सिंह, सचिव शैलेश शर्मा, कोषाध्यक्ष मो. कमरुद्दीन, एपेक्स विद्यालय के निदेशक भागीरथ कुमार, चंद्रशेखर करमाली, पूरन चंद राम मौजूद थे.

विज्ञापन
SAROJ TIWARY

लेखक के बारे में

By SAROJ TIWARY

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola