भुचूंगडीह की अवैध खदानों में लगी आग से बने बड़े-बड़े गड्ढे

Updated:
विज्ञापन
भुचूंगडीह की अवैध खदानों में लगी आग से बने बड़े-बड़े गड्ढे

भुचूंगडीह की अवैध खदानों में लगी आग से बने बड़े-बड़े गड्ढे

विज्ञापन

रजरप्पा. रजरप्पा थाना क्षेत्र के भुचूंगडीह गांव स्थित बंद अवैध खदान के कई मुहानों में लगी आग पर अब तक काबू नहीं मिल पायी है. गुरुवार को भी आग की लपट निकल रही है. हालांकि, पिछले तीन दिनों की अपेक्षा आग की लपटों में कमी आयी है. कोयला के अवैध मुहानों में लगी आग के कारण इस क्षेत्र में जहां – तहां बड़े-बड़े गड्ढे बन रहे हैं. इससे अधिकारियों की परेशानी बढ़ गयी है. बड़ी आबादी वाला गांव भुचूंगडीह के ग्रामीणों में दहशत है. जानकारी के अनुसार, रामगढ़ जिला खनन पदाधिकारी निशांत कुमार, चितरपुर सीओ दीपक मिंज, रजरप्पा थाना प्रभारी नवीन प्रकाश पांडेय सहित सीसीएल रजरप्पा और वन विभाग के अधिकारियों की देखरेख में लगातार दो अग्निशमन वाहन से दमकल कर्मियों द्वारा एवं भैरवी नदी में पंप मशीन लगा कर मुहानों में पानी पहुंचाया जा रहा है. अधिकारी दिन -रात आग बुझाने में लगे हैं. उधर, वन विभाग के अधिकारियों ने रजरप्पा थाना में आवेदन देकर अवैध खदानों में आग लगाने वाले अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है. बताते चले कि यहां पिछले लगभग 40 वर्षों से कोयले का खनन कर तस्करी की जा रही थी. तस्करों में आपसी टकराव के कारण इधर कुछ साल से अवैध खदान बंद थी. इसके बावजूद इन मुहानों में आग किसने लगायी है, पुलिस इसकी जांच कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Saroj Tiwary

लेखक के बारे में

By Saroj Tiwary

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola