बिजली सबस्टेशन में जड़ा ताला परियोजनाओं का काम हुआ ठप

Updated:
विज्ञापन
बिजली सबस्टेशन में जड़ा ताला परियोजनाओं का काम हुआ ठप

बिजली सबस्टेशन में जड़ा ताला परियोजनाओं का काम हुआ ठप

विज्ञापन

केदला. सीसीएल की केदला भूगर्भ परियोजना के माइंस क्षेत्र के समीप करंट से शनिवार की देर शाम ठेका बिजली मिस्त्री की मौत हो गयी थी. एक मजदूर घायल हो गया था. उसका इलाज चल रहा है. इस घटना के विरोध में लइयो के ग्रामीणों ने रविवार सुबह सात बजे से परियोजना में विरोध प्रदर्शन करते हुए कार्य ठप करा दिया. ग्रामीणों ने केदला वाशरी के पास स्थित बिजली सब स्टेशन के मुख्य गेट में जाला जड़ दिया. चरही से लेकर लइयो तक सुबह से बिजली आपूर्ति ठप हो गयी है. ग्रामीणों ने प्रबंधन से मुआवजे की मांग की. ग्रामीणों ने प्रबंधन पर आरोप लगाते हुए कहा कि प्रबंधन की लापरवाही के कारण कार्य के दौरान बिजली की चपेट में आने से ढोटाटांड़ निवासी मिस्त्री राजू महतो (पिता स्व चुरामन महतो) की मौत हुई है. कार्य के दौरान ही मुकेश महतो (पिता शिवनारायण महतो) घायल हुआ है. मौके पर मुखिया मदन महतो ने कहा कि प्रबंधन से मृतक के आश्रित को 25 लाख, एक वैकल्पिक रोजगार व बच्चों को 18 साल तक शिक्षा दिलाने में सहयोग करने की मांग की गयी है. वहीं घायल का बेहतर इलाज कराने की मांग की गयी है. ओपी पुलिस परियोजना के समक्ष मौजूद थी. सीसीएल परियोजनाओं में बंद होने से दिनभर कोयला उत्पादन से लेकर डिस्पैच कार्य ठप रहा. इस संबंध में सीसीएल हजारीबाग एरिया के महाप्रबंधक कल्याण जी प्रसाद से फोन पर संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन संपर्क नहीं हो पाया. खबर लिखे जाने तक ग्रामीणों का आंदोलन जारी था. आंदोलन में हेमलाल महतो, रमेश राम, राजेश रजवार, रवि कुमार, रूपा महतो, बसंत कुमार, बलभद्र दास, किशुन महतो, बसंत महतो, जेपी झा, जयनाथ महतो, लीलावती देवी, जिप सदस्य भोला तुरी, चितरंजन महतो, फलेंद्र महतो, जगमोहन कुमार महतो, गोविंद महतो शामिल है.

विज्ञापन
Saroj Tiwary

लेखक के बारे में

By Saroj Tiwary

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola