JPSC-JSSC परीक्षाओं की निष्पक्ष जांच की मांग, रामगढ़ में 4 अगस्त को धरना-प्रदर्शन

फोटो फाइल 2आर-4- पटेल छात्रावास में आयोजित बैठक में चार अगस्त के धरना-प्रदर्शन की रणनीति बनाते जेएलकेएम के पदाधिकारी व कार्यकर्ता. | Prabhat Khabar Network
झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा 4 अगस्त को रामगढ़ में परीक्षाओं में अनियमितता के खिलाफ शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन करेगा। निष्पक्ष जांच की मांग तेज हुई।
रामगढ़: झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा रामगढ इकाई की बैठक रविवार को पटेल छात्रावास कांकेबार में किया गया. बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष देवानंद महतो ने किया. बैठक में झारखंड लोक सेवा आयोग एवं झारखंड कर्मचारी चयन आयोग की विभिन्न परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं की निष्पक्ष एवं न्यायोचित जांच की मांग को लेकर विस्तार से चर्चा किया गया.
बैठक में सर्वसम्मति से चार अगस्त को रामगढ़ जिला मुख्यालय में एकदिवसीय शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन करने का निर्णय लिया गया. बैठक में आगामी धरना-प्रदर्शन की रूपरेखा, संगठनात्मक रणनीति एवं जनसंपर्क अभियान पर विस्तार से चर्चा की गयी.
सभी प्रखंड अध्यक्षों ने अपने-अपने क्षेत्रों से अधिक से अधिक लोगों को जागरूक कर आंदोलन में शामिल कराने का संकल्प लिया. मौके पर प्रयाग महतो ने कहा कि पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष जयराम कुमार महतो के निर्देशानुसार राज्यव्यापी आंदोलन चलाया जा रहा है.
इस आंदोलन में पार्टी के केंद्रीय, जिला, प्रखंड एवं पंचायत स्तर के सभी पदाधिकारियों तथा सक्रिय सदस्यों की उपस्थिति अनिवार्य रहेगी. जेएलकेएम ने राज्य के युवाओं, छात्रों व अभ्यर्थियों से लोकतांत्रिक एवं शांतिपूर्ण तरीके से आंदोलन में शामिल होकर निष्पक्ष भर्ती प्रक्रिया एवं पारदर्शी जांच की मांग को मजबूत करने की अपील की.
बैठक में रवि कुमार महतो, प्रदेश मीडिया प्रभारी रमेश कुमार महतो, पानेश्वर महतो, राजेंद्र बेदिया, मुस्लिम अंसारी, मनोरंजन महतो, प्रयाग महतो, भारती कुशवाहा, सीता देवी, लालू महतो, संजय महतो, त्रिभुवन महतो, एमडी नौशाद, रवि ठाकुर, नरेंद्र कुमार, राजू बेदिया, अबू शम्मा, तुलेश्वर महतो मुख्य रूप से मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










