रजरप्पा की छिलका पुलिया ध्वस्त, अब नये भैरवी पुल से होगा आवागमन

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

झारखंड के रजरप्पा मंदिर में सुरक्षा कारणों से पुरानी छिलका पुलिया को ध्वस्त कर दिया गया है। अब श्रद्धालु भैरवी नदी पर बने नये पुल से आवागमन कर सकेंगे।

विज्ञापन

झारखंड उच्च न्यायालय के निर्देश के बाद रजरप्पा मंदिर के प्रस्तावित पुनर्विकास कार्यों में तेजी आ गयी है. इसी क्रम में शनिवार को रामगढ़ जिला प्रशासन ने रजरप्पा मंदिर परिसर स्थित कई दशक पुरानी छिलका पुलिया को ध्वस्त कर दिया. चितरपुर अंचलाधिकारी दीपक मिंज की मौजूदगी में जेसीबी मशीन से पुलिया तोड़ने की कार्रवाई की गयी. अंचलाधिकारी ने बताया कि उच्च न्यायालय के आदेश के अनुपालन और श्रद्धालुओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पुलिया को हटाया गया है. गोला की ओर से रजरप्पा आने वाले श्रद्धालुओं के लिए यह पुलिया वर्षों से प्रमुख मार्ग थी, लेकिन बरसात के दौरान दामोदर नद का जलस्तर बढ़ने पर यह पूरी तरह डूब जाती थी. इससे हमेशा दुर्घटना की आशंका बनी रहती थी. पूर्व में कई श्रद्धालु पुलिया पार करने के दौरान तेज धारा में बह कर अपनी जान गंवा चुके हैं. प्रशासन का कहना है कि पुलिया हटने के बाद अब गोला की ओर से आने वाले श्रद्धालु भैरवी नदी पर बने नये पुल के रास्ते सुरक्षित रूप से रजरप्पा मंदिर पहुंच सकेंगे. मंदिर पुनर्विकास परियोजना के तहत श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए अन्य आवश्यक कार्य भी चरणबद्ध तरीके से किये जा रहे हैं. श्रद्धालुओं को होगी अस्थायी परेशानी : छिलका पुलिया ध्वस्त होने के बाद फिलहाल गोला की ओर से आने वाले श्रद्धालुओं को भैरवी नदी के नये पुल वाले मार्ग का उपयोग करना होगा. बाइक और चारपहिया वाहनों को करीब एक किलोमीटर अतिरिक्त दूरी तय कर गोला मार्ग से रजरप्पा मंदिर पहुंचना पड़ेगा. ऐसे में शुरुआती दिनों में इस मार्ग से आने वाले श्रद्धालुओं को कुछ असुविधा का सामना करना पड़ सकता है.

विज्ञापन


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola