लायंस क्लब की नयी कार्यकारिणी ने ली शपथ, अशोक जैन फिर अध्यक्ष निर्वाचित

Updated:
विज्ञापन

फोटो फाइल 2आर-2- लायंस क्लब के पदस्थापना समारोह में वर्ष 2026-27 के अध्यक्ष अशोक जैन को दायित्व सौंपते इंस्टॉलेशन ऑफिसर गोविंद लाल अग्रवाल व सदस्य. | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

रामगढ़ में लायंस क्लब का 40वां पदस्थापना समारोह संपन्न। अशोक जैन को अध्यक्ष, सुरेंद्र सोबती को सचिव और प्रमोद सिंह को कोषाध्यक्ष पद की शपथ दिलाई गई।

विज्ञापन

रामगढ़: रांची रोड स्थित सिद्धि विनायक मैरेज हॉल में लायंस क्लब के 40वें पदस्थापना समारोह का आयोजन किया गया. समारोह में इंस्टॉलेशन ऑफिसर गोविंद लाल अग्रवाल ने वर्ष 2026-27 के लिए अध्यक्ष अशोक जैन, सचिव सुरेंद्र सोबती व कोषाध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह को विधिवत पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाकर दायित्व सौंपा.

विज्ञापन

इस अवसर पर क्लब के अन्य पदाधिकारियों को भी उनके दायित्वों से अवगत कराया गया. समारोह को संबोधित करते हुए गोविंद लाल अग्रवाल ने लायंस क्लब के सदस्यों से गरीबों एवं असहाय लोगों की सेवा में बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाने का आह्वान किया. उन्होंने स्वास्थ्य, शिक्षा और पर्यावरण के क्षेत्र में अधिक से अधिक सामाजिक कार्य करने पर जोर देते हुए कहा कि इससे समाज के जरूरतमंद लोगों को सीधा लाभ मिलेगा.

नये अध्यक्ष अशोक जैन ने कहा कि क्लब ने रामगढ में हमेशा बेहतर समाज हित में कार्य किया है. इसे नई उंचाई देनी है1 यह सबके सहयोग से होगा. उन्होंने पूरी टीम भावना के साथ सामाजिक सरोकार के कार्य में सहयेाग की अपील की. इससे पूर्व क्लब के अध्यक्ष व पदाधिकारियों को सम्मानित किया गया.

समारोह में श्याम सुंदर परसुरामपुरिया, रमण मेहरा, मंजीत साहनी, सीपी संतन, ओंकार मल्होत्रा, एचएन सौंधी, जेके शर्मा, राजेश अग्रवाल, डीएस अरोड़ा, विनोद वर्मा, विनोद गर्ग, बलवंत मारवाह, महेश वडेरा, भूपत वडेरा, हरपाल सिंह अरोड़ा, जीवन जैन, निरंजन अग्रवाल, यमुना प्रसाद, बार एसोसिएशन के अध्यक्ष आनंद अग्रवाल, प्रदीप कुमार सिंह, मानु चतुर्वेदी, इंदर पाल सिंह, परमदीप सिंह कालरा, शंकर मिश्रा, रविंद्र साहु, दिगंबर साहु, वासुदेव शर्मा, डॉ शरद जैन सहित कई लोग उपस्थित थे.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola