ePaper

मोबाइल नंबर सीडिंग का दिया निर्देश

Updated at : 09 Mar 2026 9:27 PM (IST)
विज्ञापन
मोबाइल नंबर सीडिंग का दिया निर्देश

जिला आपूर्ति के कार्यों की उपायुक्त ने की समीक्षा

विज्ञापन

जिला आपूर्ति के कार्यों की उपायुक्त ने की समीक्षा रामगढ़. जिला समाहरणालय के उपायुक्त कक्ष में सोमवार को उपायुक्त रामगढ़ फैज अक अहमद मुमताज की अध्यक्षता में आपूर्ति विभाग की समीक्षा बैठक की. बैठक में उपायुक्त ने पिछले बैठक में दिये गये निर्देशों की अनुपालन की स्थिति की जानकारी ली. उपायुक्त ने प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारियों से आधार सीडिंग, मोबाइल नंबर सीडिंग, पीवीटीजी डाकिया योजना, खाद्यान्न आपूर्ति के संबंध में सभी प्रखंडों की स्थिति की जानकारी ली. उपायुक्त ने खाद्यान्न की रखरखाव के लिये बनाये गये गोदाम के संबंध में भी जानकारी ली. इस दौरान उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को कई दिशा-निर्देश दिये. बैठक में जिला आपूर्ति पदाधिकारी रंजीता टोप्पो ने उपायुक्त को आपूर्ति विभाग द्वारा चल रही योजनाओं के संबंध में विस्तार पूर्वक जानकारी दी. बैठक के दौरान उपायुक्त ने सभी प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारियों को राशन कार्ड के लाभुकों का लंबित आधार सीडिंग एवं मोबाइल सीडिंग के कार्य को जल्द से जल्द पूर्ण करने का निर्देश दिया. उपायुक्त ने पीवीटीजी डाकिया योजना के तहत लाभुकों को ससमय राशन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया. बैठक के दौरान उपायुक्त ने हरा राशन कार्ड, मुख्यमंत्री मंत्री दाल-भात योजना आदि की समीक्षा करते हुए कई आवश्यक निर्देश दिये. बैठक में प्रभारी प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी मुख्य रूप से उपस्थित थे.

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Akarsh Aniket is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola