अश्लील गाना बजाने वालों पर कार्रवाई की चेतावनी

Updated:
विज्ञापन
अश्लील गाना बजाने वालों पर कार्रवाई की चेतावनी

अश्लील गाना बजाने वालों पर कार्रवाई की चेतावनी

विज्ञापन

गोला. गोला थाना परिसर में मंगलवार को होली को लेकर शांति समिति की बैठक हुई. बैठक में प्रमुख गीता देवी, सीओ समरेश प्रसाद भंडारी, बीडीओ सुधा वर्मा, इंस्पेक्टर पंकज कुमार, थाना प्रभारी अभिषेक प्रताप मौजूद थे. बैठक में होली का पर्व शांति पूर्वक मनाने का निर्णय लिया गया. अश्लील गाना बजाने वालों पर कार्रवाई की चेतावनी दी गयी. अधिकारियों ने कहा कि होली भाईचारे का पर्व है. इसमें किसी अन्य धर्म की भावना को ठेस नहीं लगे. पूर्व से निर्धारित स्थान पर ही होलिका दहन करने का निर्देश दिया गया. अधिकारियों ने जबरन किसी को रंग एवं गुलाल नहीं लगाने की अप��ल की. बैठक में पंचायत समिति सदस्य संध्या देवी, मुखिया प्यारेलाल महतो, नुरुल्लाह अंसारी, कौशल्या देवी, बबलू साव, प्रीतम झा, मो जावेद आलम, महेंद्र प्रसाद, सूरज वर्मा, रवि हाजरा, जगदीश साव, भूषण अंसारी, गुलाम सरवर, सुधीर महतो, आलम अंसारी, गौरीशंकर महतो, सिकंदर शर्मा, अकबर अंसारी, घनेनाथ चौधरी, ममता सोनी, राजेश महतो, रणधीर बसेरिया, त्रिभुवन महतो, राजेंद्र महतो, लतीफ मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Saroj Tiwary

लेखक के बारे में

By Saroj Tiwary

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola