हिंदी पखवाड़ा समापन समारोह छावनी परिषद सभागार में आयोजित

Updated:
विज्ञापन
हिंदी पखवाड़ा समापन समारोह छावनी परिषद सभागार में आयोजित

छावनी परिषद सभागार में सोमवार की शाम हिन्दी पखवाड़ा समापन समारोह का आयोजन कर किया गया.

विज्ञापन

हिदी हमारी शान और सम्मान का प्रतीक फोटो फाइल 15आर-15- हिंदी पखवाड़ा समापन समारोह में उपस्थित सीईओ व अन्य रामगढ़. छावनी परिषद सभागार में सोमवार की शाम हिन्दी पखवाड़ा समापन समारोह का आयोजन कर किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्य अधिशासी अधिकारी अनंत आकाश ने की. मुख्य अधिशासी अधिकारी ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का राजभाषा संदेश पढ़कर सुनाया. उन्होंने कहा कि हिंदी केवल भाषा नहीं, बल्कि हमारी पहचान, शान व सम्मान का प्रतीक है. हिंदी हमारी संस्कृति, परंपरा व एकता की आत्मा है. यह विविधता को एक सूत्र में बांधने का सेतु है. जो विश्व स्तर पर हमें गौरवान्वित करती है. उन्होंने सभी कर्मचारियों को राजभाषा हिंदी का आदर करने व अपने कार्य अधिक से अधिक हिन्दी में करने का संकल्प दिलाया. समारोह के दौरान कार्यालय कर्मियों के बीच आयोजित निबंध प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया. मुख्य अधिशासी अधिकारी ने प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त प्रतिभागियों को पुरस्कार राशि व प्रमाण पत्र प्रदान किये. संचालन टैक्स ब्रांच के ओमप्रकाश चौहान ने किया. मौके पर अनिल कुमार पासवान, एसएन राव, संजय कुमार, अनुजा आईंद, केवल कुमार, पिंटू कुमार, मो फहीम, गया प्रसाद राय, सुरेश प्रसाद, राजेश कुमार, रतन बड़ाइक, लालजी महतो, पूर्णिमा कुमारी मुख्य रूप से उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Vikash Nath

लेखक के बारे में

By Vikash Nath

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola