गोला में हाथियों ने फसलों को किया बर्बाद

Updated:
विज्ञापन
गोला में हाथियों ने फसलों को किया बर्बाद

गोला में हाथियों ने फसलों को किया बर्बाद

विज्ञापन

गोला. गोला वन क्षेत्र में पिछले एक सप्ताह से जंगली हाथियों का उत्पात जारी है. हाथियों के झुंड ने किसानों की फसलों के साथ-साथ मकानों को भी नुकसान पहुंचाया है. इससे स्थानीय ग्रामीणों में भय का माहौल है. मंगलवार की रात हाथियों ने सुतरी एवं हेसापोड़ा क्षेत्र में उत्पात मचाया. किसानों के खेत में लगी फसलों को रौंद कर बर्बाद कर दिया. सुतरी के लेवाटांड़ गांव के किसान करमा मांझी के खेत में लगी लौकी की फसल को हाथियों ने पूरी तरह नष्ट कर दिया. अन्य किसानों की फसलें भी क्षतिग्रस्त हुई हैं. ग्रामीणों का कहना है कि हर रात हाथियों के आने से दहशत में जीने को मजबूर हैं. घटना की सूचना वन विभाग को दी गयी है. ग्रामीणों ने विभाग से सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने तथा क्षतिपूर्ति मुआवजा देने की मांग की है. पंचायत के मुखिया सतीश कुमार मुर्मू ने बताया कि हाथियों के लगातार हमलों से ग्रामीणों को नुकसान उठाना पड़ रहा है, इसलिए जल्द ठोस कदम उठाना जरूरी है.

विज्ञापन
Saroj Tiwary

लेखक के बारे में

By Saroj Tiwary

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola