अवैध शराब कारोबार पर उत्पाद विभाग का शिकंजा, कई भट्ठियां ध्वस्त

Updated:
विज्ञापन
अवैध शराब कारोबार पर उत्पाद विभाग का शिकंजा, कई भट्ठियां ध्वस्त

अवैध शराब कारोबार पर उत्पाद विभाग का शिकंजा, कई भट्ठियां ध्वस्त

विज्ञापन

चितरपुर. रामगढ़ उपायुक्त ऋतुराज के निर्देश पर जिले में अवैध शराब निर्माण और बिक्री के खिलाफ उत्पाद विभाग का अभियान लगातार जारी है. रविवार को सहायक आयुक्त उत्पाद अरविंद कुजूर के नेतृत्व में उत्पाद विभाग की टीम ने रजरप्पा थाना क्षेत्र के विभिन्न टोला-मोहल्लों एवं ग्रामीण इलाकों में सघन छापामारी अभियान चलाया. अभियान में अमित कुमार सहित कई विभागीय अधिकारी एवं कर्मी शामिल थे. छापामारी के दौरान कई स्थानों पर संचालित अवैध शराब निर्माण केंद्रों पर कार्रवाई करते हुए शराब की भट्ठियों को ध्वस्त कर दिया गया. टीम ने मौके पर भारी मात्रा में जावा महुआ बरामद किया. इसे नष्ट कर दिया गया. विभागीय अधिकारियों के अनुसार, करीब 1000 किलोग्राम जावा महुआ को नष्ट किया गया. इसके अलावा 50 लीटर महुआ शराब एवं तीन लीटर अवैध बीयर भी बरामद की गयी. अभियान के दौरान चितरपुर क्षेत्र के विभिन्न लाइन होटलों में भी जांच अभियान चलाया गया. कार्रवाई के क्रम में अवैध शराब कारोबार से जुड़े एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया. शराब निर्माण एवं बिक्री में संलिप्त भट्टी संचालकों के खिलाफ उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गयी थी. उत्पाद विभाग ने स्पष्ट किया कि जिले में अवैध शराब निर्माण, भंडारण और बिक्री के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी. विभाग ने लोगों से भी अवैध शराब कारोबार की सूचना प्रशासन को देने की अपील की है.

विज्ञापन
Saroj Tiwary

लेखक के बारे में

By Saroj Tiwary

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola