पतरातू में चोरों का आतंक! एक साथ 4 घरों में सेंध, नकदी-जेवर और मोबाइल चोरी

Updated:
विज्ञापन

रामगढ़

पतरातू थाना क्षेत्र में अज्ञात चोरों ने चार घरों को निशाना बनाया. नकदी, सोने-चांदी के गहने और मोबाइल चोरी होने से इलाके में दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

विज्ञापन

पतरातू. पतरातू थाना क्षेत्र में अज्ञात चोरों ने चार घरों को निशाना बनाते हुए चोरी की घटना को अंजाम दिया.घटना में सोने-चांदी के आभूषण, नकदी और मोबाइल फोन चोरी होने की बात सामने आई है.घटना के बाद पीड़ित परिवारों ने पतरातू थाने में आवेदन देकर पुलिस से कार्रवाई की मांग की है.

जानकारी के अनुसार कैलाश महतो के घर से सोने का मंगलसूत्र, दो जोड़ी चांदी की पायल, हाथ का पौंची, चांदी की सिकड़ी, दो जोड़ी बिछिया और सोने का झुमका चोरी हुआ है.वहीं अजित ठाकुर के घर से करीब 10 हजार रुपये नकद चोरी होने की जानकारी दी गई है.इसी क्रम में शिवा ठाकुर, पिता स्व. दिनेश ठाकुर, के घर से एक मोबाइल फोन चोरी हुआ है.

वहीं पालू परगाढ़ा निवासी सुरेश महतो के घर से करीब 45 हजार रुपये नकद तथा चांदी के आभूषण चोरी होने की बात सामने आई है.घटना की सूचना मिलने के बाद पीड़ित परिवारों ने पतरातू थाना में लिखित आवेदन दिया है.पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच-पड़ताल शुरू कर दी है.पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ करने के साथ घटना से जुड़े अन्य बिंदुओं की भी जांच कर रही है.चोरी की लगातार घटनाओं से क्षेत्र के लोगों में चिंता का माहौल है और ग्रामीणों ने पुलिस से जल्द चोरों की पहचान कर गिरफ्तारी की मांग की है.


विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola