डाड़ी प्रखंड मुख्यालय में खरीफ फसल को लेकर कार्यशाला

Updated:
विज्ञापन
डाड़ी प्रखंड मुख्यालय में खरीफ फसल को लेकर कार्यशाला

डाड़ी प्रखंड मुख्यालय में खरीफ फसल को लेकर कार्यशाला

विज्ञापन

गिद्दी. डाड़ी प्रखंड मुख्यालय में शुक्रवार को प्रखंड स्तरीय खरीफ फसल सह सुखाड़ आकस्मिक कार्य योजना को लेकर कार्यशाला हुई. कार्यशाला में खरीफ मौसम में खेती की तैयारी, संभावित सूखे की स्थिति से निपटने तथा वैकल्पिक फसलों की खेती पर चर्चा की गयी. कार्यशाला में किसानों को कम पानी में होने वाली फसलों को अपनाने, समय पर बीज उपलब्ध कराने एवं सरकारी योजनाओं का लाभ लेने की जानकारी दी गयी. मौसम की अनिश्चितता को देखते हुए सुखाड़ आकस्मिक कार्य योजना की तैयारियों पर जोर दिया गया. कार्यशाला में डाड़ी बीडीओ अनु प्रिया, प्रमुख दीपा देवी, प्रभारी प्रखंड कृषि पदाधिकारी देवेंद्र कुमार, विधायक प्रतिनिधि भुवनेश्वर महतो, बीटीएम धर्मेंद्र कुमार, बीपीएम सुधीर गुप्ता ने अपनी-अपनी बातें रखीं. धन्यवाद ज्ञापन प्रभारी प्रखंड कृषि पदाधिकारी देवेंद्र कुमार ने किया. कार्यशाला में प्रखंड पशुपालन पदाधिकारी सुमिता कुलू, एटीएम अनिल कुमार सिन्हा, सपोर्ट संस्था के अजय कुमार, राजा राम, गिरधारी महतो, किसान मित्र तूफानी राम, राजेश्वर महतो उपस्थित थे.

विज्ञापन
Saroj Tiwary

लेखक के बारे में

By Saroj Tiwary

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola