ePaper

किसानों को धान की अधिक पैदावार की दी जानकारी

Updated at : 31 May 2025 11:30 PM (IST)
विज्ञापन
किसानों को धान की अधिक पैदावार की दी जानकारी

किसानों को धान की अधिक पैदावार की दी जानकारी

विज्ञापन

रामगढ़. मिलन होटल में शक्ति सीड्स प्राइवेट लिमिटेड ने धान की अधिक पैदावार के लिए कार्यशाला का आयोजन किया. कंपनी के रीजनल मैनेजर जगन्नाथ प्रसाद व क्षेत्रीय टीएम रंजीत कुमार ने किसानों को धान की अधिक पैदावार के लिए जानकारी दी. किसानों से कहा कि क्षेत्र के एक नंबर खेतों में एसआरएच 5158 बहुत ही उपयोगी है. इसकी फसल 130 -135 दिन में तैयार हो जाती है. शक्ति सीड्स नया धान एसआरएच 5201 फसल 120 -125 दिन में तैयार हो जाती है. इसके दाने मोटे व वजनदार होते हैं. दोनों में रोगों के लिए सहनशीलता बहुत अधिक होती है. इसकी उत्पादन क्षमता भी अधिक है. दूसरे दर्जे के खेतों में 5158 बहुत उपयोगी है. तीसरे नंबर के खेतों के लिए किसानों के लिए 5002 उपयोगी है. इसकी फसल 95 से 100 दिन में तैयार हो जाती है. मौके पर जगन्नाथ प्रसाद, रंजीत कुमार, नरेश राम, उमेश दांगी, होरिल चौधरी, पवन कुमार, रामाधार, चंद्रदेव, पाल कुमार, मोहन महतो किसान मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SAROJ TIWARY

लेखक के बारे में

By SAROJ TIWARY

SAROJ TIWARY is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola