कार व बाइक की टक्कर में एक युवक मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने जाम किया रोड

Updated:
विज्ञापन
कार व बाइक की टक्कर में एक युवक मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने जाम किया रोड

कार व बाइक की टक्कर में एक युवक मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने जाम किया रोड

विज्ञापन

बरकाकाना और भदानीनगर ओपी पुलिस ने ग्रामीणों को समझाने का किया प्रयास. बरकाकाना. रामगढ़ -पतरातू मार्ग स्थित मुंडा ढाबा के समीप बुधवार शाम साढ़े छह बजे कार व बाइक की टक्कर में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गये. लोगों ने घायलों को अस्पताल भेजा. अस्पताल में जांच के बाद डॉक्टर ने मोजाहिद अंसारी उर्फ छोटे को मृत घोषित कर दिया. इससे आक्रोशित लोगों ने शव के साथ शाम साढ़े सात बजे मुंडा ढाबा के समीप सड़क को जाम कर दिया. मिली जानकारी के अनुसार, कार (जेएच0टू बीएस 5512) भुरकुंडा से रामगढ़ की ओर जा रही थी. इस दौरान बाइक (जेएच24इ 9539) में सवार दो युवक बरकाकाना से घुटूवा की ओर जा रहे थे. इस दौरान मुंडा ढाबा बरकाकाना के समीप बाइक की टक्कर कार से हो गयी. घटना में कार के दोनों एयरबैग खुल गये. दोनों युवक सड़क पर गिर कर घायल हो गये. लोगों ने घायलों की पहचान तेलियातू बस्ती निवासी इदुल अंसारी व मो मोजाहिद अंसारी उर्फ छोटे के रूप में की. बरकाकाना ओपी पुलिस ने घटनास्थल जाकर स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल भेजवाया. उधर, दूसरे युवक की स्थिति भी गंभीर बतायी जा रही है. पुलिस ने दुर्घटना में शामिल दोनों वाहनों को जब्त कर लिया है. बरकाकाना और भदानीनगर के ओपी पुलिस जामकर्ताओं को समझाने का प्रयास कर रही थी. समाचार लिखे जाने तक सड़क जाम थी.

विज्ञापन
Saroj Tiwary

लेखक के बारे में

By Saroj Tiwary

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola