बरकाकाना की समस्याओं को लेकर डीआरएम को ज्ञापन

Updated:
विज्ञापन
बरकाकाना की समस्याओं को लेकर डीआरएम को ज्ञापन

बरकाकाना की समस्याओं को लेकर डीआरएम को ज्ञापन

विज्ञापन

बरकाकाना. बरकाकाना रेलवे क्षेत्र की जनसमस्याओं और आधारभूत सुविधाओं को लेकर प्रतिनिधिमंडल ने धनबाद मंडल के डीआरएम अखिलेश मिश्रा से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा. प्रतिनिधिमंडल में सांसद प्रतिनिधि राजीव जायसवाल, सूरज कुमार, कपिल राम दांगी और चंद्रदेव दांगी शामिल थे. प्रतिनिधिमंडल ने रेलवे जोड़ा तालाब में व्याप्त गंदगी, जलकुंभी, घास के कारण पानी के गंदा होने की समस्या से अवगत कराया. प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि जोड़ा तालाब का पानी रेलवे कॉलोनी, बरकाकाना स्टेशन में पानी की उचित व्यवस्था का आधार है. रेलवे तालाब का गहरीकरण, सौंदर्यीकरण, निरंतर साफ-सफाई करने की मांग की. तालाब में मत्स्य पालन व इलेक्ट्रिक वोटिंग के माध्यम से रोजगार सृजन की भी मांग की. रेलवे कॉलोनी प्रक्षेत्र की जर्जर सड़क को ठीक करने, स्ट्रीट लाइट लगाने, नाली का निर्माण कराने, रेलवे स्टेडियम में पेयजल की व्यवस्था करने, जर्जर शेड का निर्माण करने, बैठने की व्यवस्था करने और खिलाड़ियों को सुविधा देने की भी मांग रखी. डीआरएम अखिलेश मिश्रा ने आवश्यक कार्रवाई करने व समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया.

विज्ञापन
Saroj Tiwary

लेखक के बारे में

By Saroj Tiwary

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola