..राज्य के चिकित्सकों को पैसे से मतलब है: डॉ यदुनाथ पांडेय

Updated:
विज्ञापन

हजारीबाग लोकसभा के पूर्व सांसद डॉ यदुनाथ पांडेय मुरपा में भाजपा नेता शंभूलाल ठाकुर के आवास में पत्रकार वार्ता किये.

विज्ञापन

कुजू. हजारीबाग लोकसभा के पूर्व सांसद डॉ यदुनाथ पांडेय मुरपा में भाजपा नेता शंभूलाल ठाकुर के आवास में पत्रकार वार्ता किये. जिसमें उन्होंने कहा कि गत दो मार्च को शंभूलाल ठाकुर की गर्भवती पुत्री को डिलीवरी के लिए रांची रोड स्थित हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया. जहां पर चिकित्सकों के द्वारा ठीक से इलाज नहीं किया गया, साथ ही अधिक खून बहने के बाद चिकित्सकों ने उसे रेफर कर दिया. जहां पर उसकी मौत हो गयी. चिकित्सकों की गलती के कारण आज उनकी पुत्री की मौत हुई है. कहा कि आज झारखंड में चिकित्सकों को सिर्फ और सिर्फ पैसे से मतलब है. उन्होंने सरकार से इस मामले को संज्ञान में लेते हुए दोषी चिकित्सकों पर कार्रवाई करने की मांग की. साथ ही ऐसे अस्पतालों पर ताला लगाये, ताकि भविष्य में किसी के साथ ऐसा न हो. उन्होंने शंभूलाला ठाकुर को ढाढ़स बंधाते हुए आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए मदद करने का भी भरोसा दिलाया. मौके पर दुष्यंत पटेल, राजू चतुर्वेदी, अशोक कुमार, राजकुमार ठाकुर, सुधान सिंह, श्रवण सिंह, विद्याभूषण त्रिवेदी आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
विकाश नाथ

लेखक के बारे में

By विकाश नाथ

26 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत हूं. रिपोर्टिंग के साथ डेस्क का काम करने भी अनुभव प्राप्त है. खेल डेस्क में भी काम करने का अनुभव है. रुरल के संस्करणों को देखता हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola