ePaper

बरलंगा थाना के समीप पीएचसी भवन निर्माण को लेकर विवाद

Updated at : 19 Jan 2026 8:00 PM (IST)
विज्ञापन
बरलंगा थाना के समीप पीएचसी भवन निर्माण को लेकर विवाद

बरलंगा थाना के समीप प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भवन निर्माण को लेकर गत दिनों विधायक व सांसद प्रतिनिधि सहित अन्य शिलान्यास करने पहुंचे हुए थे.

विज्ञापन

अधिकारियों के हस्तक्षेप से मामला शांत फोटो फाइल : 19 गोला-4 मौके पर मौजूद अधिकारी गोला. बरलंगा थाना के समीप प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भवन निर्माण को लेकर गत दिनों विधायक व सांसद प्रतिनिधि सहित अन्य शिलान्यास करने पहुंचे हुए थे. शिलान्यास के दौरान स्थानीय ग्रामीणों ने जमीन को लेकर आपत्ति जताते हुए विवाद खड़ा कर दिया था. जिस कारण शिलान्यास का कार्य पूर्ण नहीं हो सका था. उस समय विधायक ने संवेदक को निर्देश दिया था कि जमीन का क्लीयरेंस होने के बाद ही शिलान्यास व निर्माण कार्य प्रारंभ किया जाये. इसी के आलोक में सोमवार को संवेदक व विभागीय पदाधिकारियों द्वारा उक्त जमीन पर निर्माण कार्य प्रारंभ करने के उद्देश्य से भूमि समतलीकरण का कार्य शुरू किया गया. इस दौरान एक बार फिर स्थानीय ग्रामीणों ने विरोध जताया, जिससे स्थिति तनावपूर्ण हो गयी. ग्रामीणों के विरोध को देखते हुए महिला पुलिस को भी बुलाया गया था. सूचना मिलने पर सीओ सीताराम महतो, इंस्पेक्टर पंकज कुमार, थाना प्रभारी अशोक कुमार, बीडीओ सुधा वर्मा, मुखिया कांति देवी सहित अन्य पदाधिकारी मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझा-बुझाकर मामले को शांत कराया. सीओ ने बताया कि उक्त भूमि सरकारी है. जिसकी जानकारी ग्रामीणों को दे दी गयी है. वहां पीएचसी बनने से स्थानीय लोगों को स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ मिलेगा. जानकारी के अनुसार उक्त भवन का निर्माण जिला परिषद के द्वारा कराया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
VIKASH NATH

लेखक के बारे में

By VIKASH NATH

VIKASH NATH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola