..पीसीसी पथ निर्माण में कांग्रेस नेता ने लगाया अनियमितता का आरोप

Updated:
विज्ञापन
..पीसीसी पथ निर्माण में कांग्रेस नेता ने लगाया अनियमितता का आरोप

मांडू प्रखंड अंतर्गत लईयो में ग्रामीण कार्य विभाग कार्य प्रमंडल रामगढ़ के द्वारा मुख्यमंत्री ग्राम सड़क सुदृढ़ीकरण योजना के तहत पीसीसी पथ का निर्माण कार्य जारी है

विज्ञापन

केदला. मांडू प्रखंड अंतर्गत लईयो में ग्रामीण कार्य विभाग कार्य प्रमंडल रामगढ़ के द्वारा मुख्यमंत्री ग्राम सड़क सुदृढ़ीकरण योजना के तहत पीसीसी पथ का निर्माण कार्य जारी है. पथ का कार्य लईयो चौक से लेकर ढोठाटांड़ तक 2.700 किमी का सुदृढ़ीकरण कार्य लगभग 80 प्रतिशत हो चुका है. पथ निर्माण को लेकर मांडू विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक प्रतिनिधि सह कांग्रेसी नेता बसंत कुमार महतो ने अनियमितता का आरोप लगाया है. उन्होंने कहा है कि पथ निर्माण में गुणवत्ता का ध्यान नहीं रखा गया है. पथ के काम में घोर अनियमितता बरती गयी है. अभी से सीमेंट सड़क से छोड़ने लगा है. नियमित कुछ जगहों पर पानी नहीं दिया गया है. यह पथ एक बरसात भी नहीं झेल सकेगा. उन्होंने जांच की मांग की है. ताकि पथ की काम ठीक हो. और जहां कमी है वहा सुधार किया जाये. वही इस संबंध में संवेदक पंकज कुमार सिंह ने कहा कि पथ निर्माण में गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया गया है. सड़क को चौड़ा भी किया गया है. काफी बढ़िया सीमेंट का भी उपयोग किया गया है. इसकी जांच किसी भी एजेंसी से कोई करा सकता है. काम अच्छा किया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
विकाश नाथ

लेखक के बारे में

By विकाश नाथ

26 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत हूं. रिपोर्टिंग के साथ डेस्क का काम करने भी अनुभव प्राप्त है. खेल डेस्क में भी काम करने का अनुभव है. रुरल के संस्करणों को देखता हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola