14वीं वार्षिक पुष्प एवं सब्ज़ी प्रदर्शनी का सफल समापन

टाटा स्टील वेस्ट बोकारो डिवीजन के जेआरडी टाटा पार्क में आयोजित 14वीं वार्षिक पुष्प एवं सब्ज़ी प्रदर्शनी का सोमवार को सफल समापन हो गया.
घाटोटांड़. टाटा स्टील वेस्ट बोकारो डिवीजन के जेआरडी टाटा पार्क में आयोजित 14वीं वार्षिक पुष्प एवं सब्ज़ी प्रदर्शनी का सोमवार को सफल समापन हो गया. समापन समारोह में रामगढ़ के उपायुक्त फ़ैज़ अक़ अहमद मुमताज़ मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे. विशिष्ट अतिथियों में रामगढ़ के पुलिस अधीक्षक अजय कुमार, झारखंड राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, हज़ारीबाग के डिविजनल हेड आशुतोष, टाटा स्टील के जेनरल मैनेजर (कोल) संजय राजोरिया, शामिल हुए.उन्होंने प्रदर्शनी की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन पर्यावरण संरक्षण, हरित विकास और सामुदायिक सहभागिता को बढ़ावा देते हैं. प्रदर्शनी में आकर्षक पुष्प सज्जा, दुर्लभ पौधों, सब्ज़ियों और सुंदर बागवानी ने दर्शकों को आकर्षित किया. साथ ही रंगोली, पेंटिंग, सैंड आर्ट, आर्ट एंड क्राफ्ट जैसी प्रतियोगिताओं में स्कूली छात्र-छात्राओं एवं आम प्रतिभागियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया. बड़ी संख्या में लोगों ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया. विजेता प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों व संस्थानों को अतिथियों द्वारा पुरस्कृत किया गया. सैंड आर्ट में अजय शंकर महतो, आर्ट एंड क्राफ्ट स्टॉल (नॉन स्कूल) में मनप्रीत कलेक्शन, फ्लावर पॉट स्टॉल (नॉन स्कूल) में सीसीएल कुज्जू, पेंटिंग (नॉन स्कूल) में लकी सोनकर प्रथम रहे. स्कूल वर्ग में होली क्रॉस स्कूल, घाटोटांड़ ने अधिकांश प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन करते हुए बेस्ट ओवरऑल स्कूल का खिताब अपने नाम किया. नर्सरी पब्लिक वोट में महालक्ष्मी नर्सरी, रामगढ़ प्रथम रही. समापन समारोह में विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया. यह आयोजन टाटा स्टील की सतत सामुदायिक विकास एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है.इस मौके पर राष्ट्रीय कोलियरी मज़दूर यूनियन, वेस्ट बोकारो के अध्यक्ष मोहन महतो, सचिव डॉ. योगेंद्र सिंह सहित टाटा स्टील के वरिष्ठ अधिकारी, यूनियन प्रतिनिधि व सरकारी अधिकारी मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




