करमा में पशुपालकों को मिला लाभ, 21 को बत्तख और पांच को जोड़ा बैल वितरित
फोटो फाइल संख्या 10 कुजू डी: किसान को बैल सौपते अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि | Prabhat Khabar Network
कुजू में मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना के तहत 21 लाभुकों को बैल और बत्तख वितरित किए गए। कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे।
कुजू: करमा शिव मंदिर परिसर में सोमवार को मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना के तहत पशुपालकों के बीच परिसंपत्तियों का वितरण किया गया. कार्यक्रम में 21 लाभुकों को बतख व पांच लाभुकों को जोड़ा बैल प्रदान किया गया.
कार्यक्रम में मांडू प्रखंड के पशु चिकित्सक डॉ शैलेंद्र कुमार तिवारी, मांडू विधानसभा के रामगढ़ जिला पशुपालन व गव्य विकास के विधायक प्रतिनिधि बालेश्वर कुमार महतो तथा करमा दक्षिणी के मुखिया खागेश्वर महतो मुख्य रूप से उपस्थित थे.
इस दौरान मौजूद अधिकारी एवं जनप्रतिनिधियों ने किसानों को बत्तख का चूजा प्रदान करते हुए जोड़ा बैल करमा उत्तरी के गणपत महतो, करमा दक्षिणी के कैलाश महतो, छोटकी डुंडी के रामेश्वर मांझी व रतवे पंचायत के रामू महतो और धनु महतो को दिया.
कार्यक्रम में करमा उत्तरी व दक्षिणी पंचायत के बड़ी संख्या में महिला-पुरुष पशुपालक उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










