दिशोम गुरु शिबू सोरेन को श्रद्धांजलि देने नेमरा पहुंचे MP चंद्रशेखर आजाद रावण, हेमंत सोरेन और कल्पना से मिले
Published by : Guru Swarup Mishra Updated At : 11 Aug 2025 10:20 PM
सांसद चंद्रशेखर आजाद रावण नेमरा में सीएम हेमंत सोरेन के साथ
Chandrashekhar Azad Ravan: आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद चंद्रशेखर आजाद रावण सोमवार को अपने समर्थकों के साथ रामगढ़ के नेमरा पहुंचे. उन्होंने दिशोम गुरु शिबू सोरेन को श्रद्धांजलि दी. उन्होंने कहा कि उनकी विरासत हर न्याय प्रिय इंसान को संघर्ष के लिए प्रेरित करती रहेगी. उन्होंने सीएम हेमंत सोरेन और कल्पना सोरेन से मुलाकात की. उसके बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन चंद्रशेखर आजाद के साथ भव्य पंडाल में पहुंचे.
Chandrashekhar Azad Ravan: रामगढ़, सलाउद्दीन-दिशोम गुरु शिबू सोरेन के श्राद्धकर्म के सातवें दिन सोमवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिलकर श्रद्धांजलि देने आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद चंद्रशेखर आजाद रावण अपने समर्थकों के साथ नेमरा पहुंचे. दोपहर डेढ़ बजे से तीन बजे तक नेमरा में रुके. सांसद चंद्रशेखर आजाद सबसे पहले आवास में जाकर हेमंत सोरेन और कल्पना सोरेन से मिले. उसके बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन चंद्रशेखर आजाद के साथ भव्य पंडाल में पहुंचे. जहां चंद्रशेखर आजाद के समर्थक श्रद्धांजलि देने के लिए पहुंचे थे. सभी लोगों से मुख्यमंत्री बारी-बारी मिले.
प्रेरित करते रहेंगे दिशोम गुरु-चंद्रशेखर आजाद
आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह सांसद चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि दिशोम गुरु शिबू सोरेन ने राजनीति को सत्ता का साधन नहीं, बल्कि अपने लोगों के अधिकारों की लड़ाई का हथियार बनाया. उनकी विरासत हर न्याय प्रिय इंसान को संघर्ष के लिए प्रेरित करती रहेगी. चंद्रखेर आजाद का गोला चौक में भीम आर्मी और आम लोगों ने स्वागत किया.
जननायक को श्रद्धांजलि देने पहुंचे नेमरा
चंद्रशेखर आजाद दिशोम गुरु शिबू सोरेन के निधन पर अपनी संवेदना व्यक्त करने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिलने नेमरा गांव पहुंचे थे. उन्होंने कहा कि शिबू सोरेन झारखंड के पहले बड़े नेता थे जिन्होंने खुलेआम कहा कि जमीन, जंगल और जल हमारी पहचान है. इसे छीनने वालों से समझौता नहीं होगा. इसी सोच ने उन्हें दिशोम गुरु बनाया. ऐसे जननायक को श्रद्धांजलि देने पहुंचे हैं. मौके पर भीम आर्मी के प्रदेश अध्यक्ष संजय कुमार रविराज, आजाद समाज पार्टी प्रदेश अध्यक्ष कासिफ रजा सिद्दकी और झामुम नेता विनोद किस्कू मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Guru Swarup Mishra
मैं गुरुस्वरूप मिश्रा. फिलवक्त डिजिटल मीडिया में कार्यरत. वर्ष 2008 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पत्रकारिता की शुरुआत. आकाशवाणी रांची में आकस्मिक समाचार वाचक रहा. प्रिंट मीडिया (हिन्दुस्तान और पंचायतनामा) में फील्ड रिपोर्टिंग की. दैनिक भास्कर के लिए फ्रीलांसिंग. पत्रकारिता में डेढ़ दशक से अधिक का अनुभव. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एमए. 2020 और 2022 में लाडली मीडिया अवार्ड.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










