वाहन दुर्घटना में चालक की मौत, खलासी घायल

Updated:
विज्ञापन
वाहन दुर्घटना में चालक की मौत, खलासी घायल

वाहन दुर्घटना में चालक की मौत, खलासी घायल

विज्ञापन

गोला. रामगढ़- बोकारो मार्ग स्थित चक्रवाली गांव के पास वाहन ने खड़े ट्रक में पीछे से टक्कर मार दी. इसमें वाहन चालक की मौत हो गयी. खलासी गंभीर रूप से घायल हो गया. गोला पुलिस ने चालक व उप चालक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, गोला पहुंचा. यहां दोनों को प्राथमिक इलाज के बाद रेफर कर दिया गया. इस बीच, चालक की मौत हो गयी. मृतक की पहचान हजारीबाग बरकट्ठा निवासी गौतम कुमार ऋषि ( 26 वर्ष) के रूप में हुई. घायल खलासी निशांत कुमार ( 24 वर्ष) के रूप में हुई. बताया जाता है कि वाहन (जेएच09बीएच-7315) रांची से सामान लेकर बोकारो की ओर जा रहा था. इस बीच, चक्रवाली के पास पहले से खड़े ट्रक में टक्कर मार दी. बताया जाता है कि दुर्घटना के बाद एक घंटे तक चालक वाहन में फंसा रहा. उसे काफी मशक्कत के बाद बाहर निकला गया. घटना के बाद ट्रक चालक भाग गया. दुर्घटनाग्रस्त वाहन को गोला पुलिस कब्जे में ले ली है. शव परिजनों को सौंप दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Saroj Tiwary

लेखक के बारे में

By Saroj Tiwary

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola