..सांसद तीर्थ दर्शन कार्यक्रम को लेकर भाजपा ने की बैठक

Updated:
विज्ञापन
..सांसद तीर्थ दर्शन कार्यक्रम को लेकर भाजपा ने की बैठक

भाजपा आरा मंडल की बैठक बड़गांव पंचायत भवन में हुई.

विज्ञापन

प्रत्येक पंचायत से 200 लोगों को निमंत्रण देने का निर्णय फोटो फाइल संख्या 23 कुजू: डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्प अर्पित करते चैनपुर. भाजपा आरा मंडल की बैठक बड़गांव पंचायत भवन में हुई. जिसमें सांसद तीर्थ दर्शन कार्यक्रम की तैयारियों पर चर्चा की गयी. बैठक में मंडल पदाधिकारी, वरिष्ठ कार्यकर्ता, बूथ अध्यक्ष समेत कई कार्यकर्ता शामिल हुए. सांसद प्रतिनिधि अरविंद कुमार ने यात्रा की विस्तृत जानकारी दी और बताया कि यह यात्रा 29 जून को हजारीबाग के नृसिंह स्थान से आरंभ होगी. सभी पंचायतों के सक्रिय कार्यकर्ताओं के बीच निमंत्रण पत्र वितरित किये गये. प्रत्येक पंचायत से कम से कम 200 लोगों को आमंत्रित करने का लक्ष्य रखा गया है, जिसकी जिम्मेदारी कार्यकर्ताओं ने ली. कार्यक्रम के दौरान डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि भी मनायी गयी. उनकी तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उनके बलिदान को स्मरण किया गया और उनके सिद्धांतों पर चलने का संकल्प लिया गया. बैठक की अध्यक्षता राजेश प्रसाद ने की. कार्यक्रम की अध्यक्षता राजेश प्रसाद ने की. मौके पर श्रवण सुंडी, बबलू प्रसाद, सुरेश महतो, रामा महतो, चितरंजन जायसवाल, लूतवरण साव, दयाल महतो, अशोक महतो, अजय सिंह,अनिल सिन्हा आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
विकाश नाथ

लेखक के बारे में

By विकाश नाथ

26 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत हूं. रिपोर्टिंग के साथ डेस्क का काम करने भी अनुभव प्राप्त है. खेल डेस्क में भी काम करने का अनुभव है. रुरल के संस्करणों को देखता हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola