ऑटो पलटने से महिला की मौत, आधा दर्जन लोग घायल
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 26 Nov 2024 10:07 PM
ऑटो पलटने से महिला की मौत, आधा दर्जन लोग घायल
प्रतिनिधि, गोला रामगढ़-बोकारो मार्ग स्थित झिंझरीटांड़ के पास मंगलवार दोपहर दो बजे ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया. इसमें सवार एक महिला की मौत हो गयी. ऑटो में सवार आधा दर्जन महिलाएं घायल हो गयीं. घटना की सूचना मिलने के बाद एंबुलेंस की मदद से सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, गोला पहुंचाया गया. यहां प्राथमिक इलाज किया गया. शव को गोला पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. बताया जाता है कि ऑटो गोला से पेटरवार जा रहा था. इसी बीच, बोकारो की ओर से तेजी गति से आ रहे बोलेरो ने ऑटो को धक्का मार दिया. इससे ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया. इसमें सवार सिल्ली के छतरटांड़ निवासी जानो देवी 45 वर्ष (पति रामनाथ करमाली) की मौत हो गयी. जानो देवी अपनी बहन के घर चरगी में शादी समारोह में शामिल होने के लिए जा रही थी. उनकी बेटी का ससुराल हुप्पू में है. सूचना मिलने के बाद मृतक की बेटी सुलेखा देवी अस्पताल पहुंची. बांध कठारा निवासी तिलासो देवी, रानीटांड़ कसमार निवासी नीरू देवी एवं उरबा निवासी बालो देवी सहित अन्य लोग घायल हो गये. प्रशासन से मृतक महिला के परिजन को मुआवजा देने की मांग की गयी है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










