अनुष्ठान से होता है क्षेत्र का कल्याण : चंद्रप्रकाश चौधरी

Updated:
विज्ञापन
अनुष्ठान से होता है क्षेत्र का कल्याण : चंद्रप्रकाश चौधरी

अनुष्ठान से होता है क्षेत्र का कल्याण : चंद्रप्रकाश चौधरी

विज्ञापन

चितरपुर. चितरपुर प्रखंड क्षेत्र के मारंगमरचा गांव में आयोजित रुद्र चंडी महायज्ञ के दौरान शनिवार देर रात जागरण का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि गिरिडीह सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी एवं विशिष्ट अतिथि आजसू नेता अमृतलाल मुंडा ने किया. इस अवसर पर सांसद श्री चौधरी ने कहा कि धार्मिक अनुष्ठान और जागरण से समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है. इससे आपसी भाईचारा और एकता को भी मजबूती मिलती है. उन्होंने इस तरह के आयोजनों में हर संभव सहयोग देने का आश्वासन दिया. इस दौरान दी ग्रेट म्यूजिकल ग्रुप रामगढ़ के कलाकारों ने भक्ति गीतों और भजनों की प्रस्तुति देकर माहौल को भक्तिमय बना दिया. समूह की झांकियों ने भी लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया. इससे पूर्व मुख्य अतिथि के आगमन पर आयोजकों ने माल्यार्पण कर उनका स्वागत किया. कार्यक्रम को सफल बनाने में मुख्य संरक्षक सूरज राम, संरक्षक उमेश राम दास, अध्यक्ष संतोष महतो, उपाध्यक्ष कुलदीप महतो, सचिव रोशन कुमार, कोषाध्यक्ष दिवाकर महतो, भगीरथ महतो, बलदेव महतो, संतोष महतो, पालेश्वर महतो, टेकलाल महतो, पवन महतो, महेंद्र महतो, हीरालाल महतो, धर्मेंद्र कुमार, टेकलाल महतो, पुनीत कुमार, राजेश महतो, राहुल कुमार, अधीन महतो, महेंद्र महतो का सराहनीय योगदान रहा.

विज्ञापन
Saroj Tiwary

लेखक के बारे में

By Saroj Tiwary

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola