सुद्दी के महतो टोला में बहा सड़क का हिस्सा, आवागमन ठप

Updated:
विज्ञापन
सुद्दी के महतो टोला में बहा सड़क का हिस्सा, आवागमन ठप

सुद्दी के महतो टोला में बहा सड़क का हिस्सा, आवागमन ठप

विज्ञापन

भदानीनगर. सुद्दी गांव के महतो टोला में एक सप्ताह पूर्व ग्रामीणों द्वारा श्रमदान कर निर्माण किया गया सड़क का हिस्सा दो दिन से हो रही बारिश व ओलावृष्टि के कारण बह गया है. इससे ग्रामीणों के सामने फिर से आवागमन का संकट खड़ा हो गया है. पिछले सप्ताह ग्रामीणों ने गांव के जेएलकेएम नेता अजीत महतो के नेतृत्व में सड़क को चलने लायक बनाया था. ग्रामीणों ने इस कार्य में जेसीबी, ट्रैक्टर की भी मदद ली थी. श्रमदान के अलावा ग्रामीणों ने करीब 40 हजार रुपये इस कार्य में खर्च किया था. ग्रामीणों ने बताया कि सड़क बह जाने के बाद अन्य गांवों से संपर्क टूट गया है. ग्रामीणों को अब तीन-चार किलोमीटर जंगली रास्ते से पारगढ़ा पुलिया होते हुए आना-जाना पड़ रहा है. सड़क बह जाने से खास कर स्कूली बच्चाें की पढ़ाई बंद हो गयी है. महतो टोला में करीब 70 परिवार रहते हैं. 21 महीने पहले इस सड़क पर बनी कलवर्ट पुलिया बरसात में बह गयी थी. ग्रामीणों ने संबंधित अधिकारियों से अविलंब मामले में संज्ञान लेने की मांग की है. मांग करने वालों में धनेश्वर महतो, अशोक महतो, सचिन महतो, सुरेंद्र महतो, बालेश्वर महतो, चरकू महतो, राजू महतो, राजेश महतो, संजय महतो, उमेश महतो आदि शामिल हैं.

विज्ञापन
Saroj Tiwary

लेखक के बारे में

By Saroj Tiwary

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola