कोतरे में ब्लास्टिंग कर अवैध माइंस को किया ध्वस्त

Updated at : 01 Mar 2025 10:26 PM (IST)
विज्ञापन
कोतरे में ब्लास्टिंग कर अवैध माइंस को किया ध्वस्त

कोतरे में ब्लास्टिंग कर अवैध माइंस को किया ध्वस्त

विज्ञापन

केदला. वेस्ट बोकारो क्षेत्र अंतर्गत कोतरे में शनिवार को ब्लास्टिंग कर अवैध माइंस को ध्वस्त किया गया. इसका नेतृत्व डीएफओ नीतीश कुमार, डीएमओ निशांत अभिषेक, एसडीएम अनुराग तिवारी सहित सीसीएल अधिकारी ने किया. मौके पर अधिकारियों ने कहा कि कोतरे में कई अवैध खदान हैं. खदान सुरंगनुमा है. खदान को ब्लास्टिंग करके ही ध्वस्त किया जा सकता है. ध्वस्त करने के बाद ही कोतरे की अवैध खदान बंद होगी. अधिकारियों ने कहा कि ब्लास्टिंग कार्य चालू हो गया है. कोतरे में अवैध खदान को बंद करने में कई दिन लगेंगे. यह अभियान जारी रहेगा. क्षेत्र में किसी भी हाल में अवैध खनन नहीं होने दिया जायेगा. पुलिस -प्रशासन का अवैध खनन पर नजर है. जिले में अवैध खनन कार्य नहीं होने दिया जायेगा. कोयला तस्करों पर कानूनी कार्रवाई की जायेगी. एरिया सुरक्षा अधिकारी रंजीत कुमार विमल ने कहा कि सीसीएल क्षेत्र में अवैध खनन को लेकर सुरक्षा विभाग गंभीर है. किसी हाल में सीसीएल क्षेत्र में अवैध खनन नहीं होने दिया जायेगा. मौके पर ओपी प्रभारी दीपक कुमार, केबीपी के पीओ एसी गुप्ता, मैनेजर अजीत कुमार, फरहरी उजय कुमार सिंह मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola