सब्सिडी दिलाने के नाम पर ठगी के दो आरोपी को जेल

Updated:
विज्ञापन
सब्सिडी दिलाने के नाम पर ठगी के दो आरोपी को जेल

सब्सिडी दिलाने के नाम पर ठगी के दो आरोपी को जेल

विज्ञापन

रामगढ़. कल्याण विभाग की योजनाओं में सब्सिडी दिलाने का झांसा देकर ठगी करने के मामले में दो आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है. पुलिस ने इनको गिरफ्तार कर पूछताछ की. बताया गया कि बिरहोर टोला निवासी सुधीर कुमार के आवेदन पर रामगढ़ थाना में मामला दर्ज किया गया है. आवेदन में किसानों व मजदूरों ने ट्रैक्टर सहित अन्य कृषि उपकरण सब्सिडी में दिलाने का झांसा देकर लाखों रुपये ठगी करने का आरोप लगाया गया है. पुलिस ने चतरा जिला की आरती कुमारी उर्फ बबीता लकड़ा व रामगढ़ के कुलदीप नामक युवक को गिरफ्तार किया. पुलिस अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है. पकड़े गये आरोपियों ने खुद को सरकारी एजेंट बता कर वर्ष 2024-25 के बीच ग्रामीणों से आरटीजीएस, बैंक ट्रांसफर व नकद के जरिये लाखों की वसूली की. शुरुआत में कुछ लोगों को सस्ती मोटरसाइकिल देकर विश्वास जीता. बाद में ट्रैक्टर व अन्य कृषि उपकरण दिलाने का झांसा दिया गया. न तो सब्सिडी मिली और न उपकरण ही मिले. पैसे मांगने पर टालमटोल और दबाव बनाने का आरोप भी लगाया गया.

विज्ञापन
Saroj Tiwary

लेखक के बारे में

By Saroj Tiwary

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola