राज्य सरकार के खिलाफ आठ मई को होगा आंदोलन

Updated:
विज्ञापन
राज्य सरकार के खिलाफ आठ मई को होगा आंदोलन

राज्य सरकार के खिलाफ आठ मई को होगा आंदोलन

विज्ञापन

तीन राज्यों में पार्टी की जीत पर कार्यकर्ताओं को दी गयी बधाई रामगढ़. भारतीय जनता पार्टी रामगढ़ कैंट मंडल की बैठक बुधवार को पार्टी के नगर कार्यालय में हुई. बैठक की अध्यक्षता कैंट मंडल के अध्यक्ष सुशांत कुमार पांडे ने की. बैठक में भाजपा के जिला अध्यक्ष संजीव कुमार व उपाध्यक्ष कैंट मंडल प्रभारी रिद्धि राज मौजूद थे. बैठक में संगठन को सुदृढ़ बनाने को लेकर मंडल मासिक कार्यक्रम एक मई से सात मई तक चलाने, शक्ति केंद्रों की बैठक 16 से 25 मई तक अनिवार्य रूप से करने, बूथ समिति की बैठक 25 से 30 मई तक प्रत्येक बूथ पर करने का निर्णय लिया गया. जिला अध्यक्ष संजीव कुमार ने पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव परिणामों पर भी चर्चा की. इसमें तीन राज्यों में पार्टी की जीत पर सभी कार्यकर्ताओं को बधाई दी गयी. झारखंड सरकार के खिलाफ पानी और बिजली की समस्या को लेकर आठ मई को आंदोलन किया जायेगा. इसमें पार्टी के कार्यकर्ता रामगढ़ फुटबॉल ग्राउंड में धरना-प्रदर्शन करेंगे. इस मौके पर बूथ अध्यक्ष नारायण बनर्जी के पिता स्व राधेश्याम बनर्जी, बूथ अध्यक्ष मुंशी राम नायक व बंगाली टोला निवासी मिंटू कुमार गोस्वामी के निधन पर शोक व्यक्त किया गया. संचालन मंडल महामंत्री ऋषिकेश सिंह व धन्यवाद ज्ञापन मंडल महामंत्री सौरभ जायसवाल ने किया. बैठक में राजीव रंजन प्रसाद, प्रो आलोक सिंह, संतोष कुमार शाह, अमित कुमार अग्रवाल, विजेंद्र मुंडा, बिनु देवी, ऋषिकेश सिंह, सौरभ जायसवाल, अमित कुमार ठाकुर, किरण शर्मा, निशा सिन्हा, आकाश गुप्ता, सुमित कुमार, अमर भारती, जीतू गोप, अमर कुशवाहा, दिनेश कुमार, प्रेम, सुदीप मिश्रा, नरेश मौजूद थे.

विज्ञापन
Saroj Tiwary

लेखक के बारे में

By Saroj Tiwary

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola