ePaper

सड़क दुर्घटना में एक युवक गंभीर रूप से घायल, रेफर

Updated at : 09 Apr 2025 11:24 PM (IST)
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना में एक युवक गंभीर रूप से घायल, रेफर

थाना क्षेत्र अंतर्गत रिलायंस पेट्रोल पंप के समीप एनएच 33 पर सड़क दुर्घटना में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया.

विज्ञापन

फोटो फ़ाइल संख्या 9 कुजू ई: घायल का उपचार करते चिकित्सक मांडू. थाना क्षेत्र अंतर्गत रिलायंस पेट्रोल पंप के समीप एनएच 33 पर सड़क दुर्घटना में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना के बाद मांडू पुलिस ने घायल युवक को इलाज के लिए सीएचसी मांडू लाया. जहां केंद्र के चिकित्सकों ने घायल को प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रामगढ़ भेज दिया. यह घटना बुधवार की संध्या करीब 8:15 बजे की है. जानकारी के अनुसार मांडू चट्टी पंचायत के ग्राम गरगाली निवासी सुरेश तुरी और बोंगाहारा निवासी संजय तुरी दोनों (जीजा – साला) गरगाली से बाइक में सवार होकर बोंगाहारा जा रहे थे, कि इसी बीच पेट्रोल पंप के समीप एनएच 33 पर एक अज्ञात वाहन जोरदार टक्कर मारकर फरार हो गया. उक्त घटना में सुरेश तुरी को गंभीर चोटें लगी है. ..सड़क दुर्घटना में एक घायल, रेफर चितरपुर. रामगढ़ बोकारो मार्ग के चितरपुर में बुधवार को सड़क दुर्घटना में एक वृद्ध व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया. वृद्ध की पहचान चितरपुर शिवालय रोड निवासी सह सेवानिवृत्त सीसीएल कर्मी सरजू महतो 75 वर्ष के रूप में हुई है. जानकारी के अनुसार सेवानिवृत्त सीसीएल कर्मी सरजू महतो अपने घर से पैदल रजरप्पा मोड़ स्थित अपने दुकान को जा रहे थे. इसी बीच पीछे से आ रहे एक अज्ञात ट्रेलर ने उसे अपनी चपेट में ले लिया. जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गये. इस बीच स्थानीय ग्रामीणों की मदद से 108 एम्बुलेंस में घायल को उठाकर सदर अस्पताल रामगढ़ भेजा गया. जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर कर दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
VIKASH NATH

लेखक के बारे में

By VIKASH NATH

VIKASH NATH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola