सदस्यता शुल्क जमा नहीं करने पर रद्द होगी सदस्यता

Updated at : 21 May 2017 8:27 AM (IST)
विज्ञापन
सदस्यता शुल्क जमा नहीं करने पर रद्द होगी सदस्यता

रामगढ़ : रामगढ़ जिला फुटबॉल संघ की बैठक शनिवार को कांकेबार स्थित पटेल छात्रावास में हुई. बैठक की अध्यक्षता संघ के जिलाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह ने की. बैठक में जिला फुटबॉल संघ के विकास पर चर्चा हुई. बैठक में निर्णय लिया गया कि 10 जून तक संघ के जिन सदस्यों का सदस्यता शुल्क जमा नहीं […]

विज्ञापन
रामगढ़ : रामगढ़ जिला फुटबॉल संघ की बैठक शनिवार को कांकेबार स्थित पटेल छात्रावास में हुई. बैठक की अध्यक्षता संघ के जिलाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह ने की. बैठक में जिला फुटबॉल संघ के विकास पर चर्चा हुई. बैठक में निर्णय लिया गया कि 10 जून तक संघ के जिन सदस्यों का सदस्यता शुल्क जमा नहीं होगा, उनकी सदस्यता स्वत: समाप्त हो जायेगी.
लगातार तीन बैठक में उपस्थित नहीं होनेवाले सदस्यों की सदस्यता भी समाप्त हो जायेगी. संघ के जिन पूर्व सदस्य की सदस्यता नन पेमेंट के कारण समाप्त हुई है, उन्हें 10 जून तक बकाया जमा करने पर पुन: सदस्यता दे दी जायेगी. बैठक में मोतीलाल सिंह, दामोदर महतो, बालकिशुन महतो, दिलीप सिंह, मुस्तफा आजाद, परमानंद जोशी, निर्मल प्रसाद, छोटू दास, चंद्रिका चौधरी, प्रकाश रंजन विश्वास, जतरू मांझी, विनोद चंद्रवंशी, मुकेश कमार, जितेंद्र सिंह मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola