सीकेएस ने जीएम कार्यालय पर दिया धरना

उरीमारी : बीएमएस से संबद्ध सीसीएल सीकेएस ने शनिवार को सयाल स्थित बरका-सयाल क्षेत्र के महाप्रबंधक कार्यालय के समक्ष धरना दिया. धरना के माध्यम से वक्ताओं ने 10 वां वेतन समझौता में देरी व सीएमपीएफ का इपीएफ में विलय का विरोध किया. कहा कि वेतन समझौता में देरी से मजदूरों को नुकसान हो रहा है. […]
उरीमारी : बीएमएस से संबद्ध सीसीएल सीकेएस ने शनिवार को सयाल स्थित बरका-सयाल क्षेत्र के महाप्रबंधक कार्यालय के समक्ष धरना दिया. धरना के माध्यम से वक्ताओं ने 10 वां वेतन समझौता में देरी व सीएमपीएफ का इपीएफ में विलय का विरोध किया. कहा कि वेतन समझौता में देरी से मजदूरों को नुकसान हो रहा है. सीएमपीएफ के इपीएफ में विलय से मजदूरों को काफी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ेगा. धरना के उपरांत प्रबंधन को मांग पत्र भी सौंपा गया.
अयोजित सभा को केंद्रीय उपाध्यक्ष शिवशंकर सिंह, क्षेत्रीय अध्यक्ष कार्तिक मांझी, उपाध्यक्ष रामाशंकर शाही, देवदत्त गुप्ता, सुखचैन सिंह, प्रदीप कुमार, दिनेश मुंडा, दिनेश करमाली, भवानी शंकर प्रसाद, प्रहलाद गोप, शेषनाग पांडेय, अरुण कुमार, सिराजुद्दीन अंसारी, देव कुमार ने संबोधित किया. मौके पर सरोज कुमार, सचिन मुंडा, गणेश मुंडा, अजय सिंह, सतीश बेदिया, फिरोज, राजकुमार, दशाराम मांझी, देवी प्रसाद, ब्रजेश्वर, लखीचंद्र लोहार, लालमोहन गोप, अरुण सिन्हा, जेपी अग्रवाल, रवि उरांव, राजेश्वर शर्मा, रामसुंदर सिंह उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




