जल, जंगल व जमीन की रक्षा का पर्व सरहुल

Updated at : 31 Mar 2017 7:20 AM (IST)
विज्ञापन
जल, जंगल व जमीन की रक्षा का पर्व सरहुल

वनखेता में सार्वजनिक पूजा हुई, मंत्री ने कहा रामगढ़ : वनखेता के सरना पतरा में सार्वजनिक सरहुल पूजा महोत्सव का आयोजन गुरुवार को किया गया. मुख्य अतिथि स्थानीय विधायक सह मंत्री चंद्रप्रकाश चौधरी, विशिष्ट अतिथि आजसू जिला सचिव सह नप अध्यक्ष के प्रत्याशी मनोज कुमार महतो, लालबिहारीमहतो, माधवी देवी, जिप सदस्य शोभा देवी, मुखिया कलावती […]

विज्ञापन
वनखेता में सार्वजनिक पूजा हुई, मंत्री ने कहा
रामगढ़ : वनखेता के सरना पतरा में सार्वजनिक सरहुल पूजा महोत्सव का आयोजन गुरुवार को किया गया. मुख्य अतिथि स्थानीय विधायक सह मंत्री चंद्रप्रकाश चौधरी, विशिष्ट अतिथि आजसू जिला सचिव सह नप अध्यक्ष के प्रत्याशी मनोज कुमार महतो, लालबिहारीमहतो, माधवी देवी, जिप सदस्य शोभा देवी, मुखिया कलावती देवी, आजसू छात्र संघ के विभावि प्रभारी राजेश कुमार महतो मौजूद थे.
मंत्री श्री चौधरी ने कहा कि जल, जंगल व जमीन की रक्षा से जुड़ा है सरहुल पर्व. इस पर्व का संदेश है कि हम सभी जंगल से किसी न किसी प्रकार से जुड़े हैं. इसकी रक्षा करना हमारा कर्तव्य है. जंगल के बिना जीवन की कल्पना करना बेमानी है. मनोज महतो ने कहा कि प्रकृति पर्व के रूप में हम सभी सरहुल पर्व मनाते हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola