सब्जी विक्रेताओं से मिले वार्ड सदस्य, समस्याएं सुनी
Updated at : 31 Mar 2017 7:20 AM (IST)
विज्ञापन

अतिक्रमण हटाने के दौरान सेना को बुलाना गलत रामगढ़ : सब्जी मार्केट में गुरुवार को छावनी परिषद के उपाध्यक्ष संजीत सिंह उर्फ छोटू सिंह के नेतृत्व में वार्ड सदस्यों का दल सब्जी विक्रेताओं से मिला. दल में वार्ड सदस्य अनमोल सिंह, राजेंद्र नायक, पूर्व वार्ड सदस्य प्रदीप कुमार सिंह व रमेश महतो शामिल थे. दल […]
विज्ञापन
अतिक्रमण हटाने के दौरान सेना को बुलाना गलत
रामगढ़ : सब्जी मार्केट में गुरुवार को छावनी परिषद के उपाध्यक्ष संजीत सिंह उर्फ छोटू सिंह के नेतृत्व में वार्ड सदस्यों का दल सब्जी विक्रेताओं से मिला. दल में वार्ड सदस्य अनमोल सिंह, राजेंद्र नायक, पूर्व वार्ड सदस्य प्रदीप कुमार सिंह व रमेश महतो शामिल थे.
दल ने सब्जी मार्केट का निरीक्षण किया आैर सब्जी विक्रेताओं की समस्याओं को सुना. निरीक्षण के बाद निर्वाचित सदस्यों ने बताया कि मार्केट में काफी परेशानी है. ठेकेदार द्वारा अनियमितता बरती जाती है. परिषद उपाध्यक्ष संजीव सिंह, वार्ड सदस्य अनमोल सिंह, राजेंद्र नायक, पूर्व वार्ड सदस्य प्रदीप कुमार सिंह, रमेश महतो ने कहा कि पिछले दिन अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान सेना के जवानों को बुलाना गलत था. इसकी निंदा की जाती है. कर अधीक्षक सत्येंद्र सिंह से भी उपाध्यक्ष व वार्ड सदस्यों ने जानकारी ली.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




