उग्रवादियों ने पुलिस को देखते ही की फायरिंग

उरीमारी : उरीमारी पुलिस व एसएसबी जवानों की संयुक्त छापामारी टीम को देखते हुए टीपीसी उग्रवादियों ने हवाई फायरिंग की और भाग निकले. घटना शनिवार सुबह 11 बजे की है. पुलिस को सूचना मिली थी कि टीपीसी के उग्रवादियों का दस्ता पसरिया जंगल में पनाह लिया है. इस क्षेत्र में मनमोहन जी व आजाद जी […]
उरीमारी : उरीमारी पुलिस व एसएसबी जवानों की संयुक्त छापामारी टीम को देखते हुए टीपीसी उग्रवादियों ने हवाई फायरिंग की और भाग निकले. घटना शनिवार सुबह 11 बजे की है. पुलिस को सूचना मिली थी कि टीपीसी के उग्रवादियों का दस्ता पसरिया जंगल में पनाह लिया है. इस क्षेत्र में मनमोहन जी व आजाद जी भी जमे हैं.
इसी सूचना के आधार पर एसएसबी के दो पलाटून व जिला बल के जवानों के साथ सुबह छह बजे थाना प्रभारी परमानंद मेहरा व एसएसबी के कंपनी कमांडेंट बृजमोहन निकले. बताया गया कि पसरिया जंगल से निकल कर जैसे ही टीम सोहादी सिमरा जारा जंगल की ओर बढ़ रही थी कि वहां से पांच सौ मीटर दूर पहाड़ी पर जमे उग्रवादी हवाई फायरिंग कर भाग निकले. मालूम हो कि लुरूंगा के लालबहादुर साव की अपहरण व हत्या के बाद से पुलिस टीपीसी उग्रवादियों के खिलाफ लगातार अभियान चला रही है. उरीमारी पुलिस ने फायरिंग की घटना की पुष्टि की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




