कोड़ी स्कूल के शिक्षकों पर होगी कार्रवाई

Updated at : 26 Mar 2017 4:13 AM (IST)
विज्ञापन
कोड़ी स्कूल के शिक्षकों पर होगी कार्रवाई

सांकी में रात्रि चौपाल, ग्रामीणों की सुनी समस्या, निदान का आश्वासन भदानीनगर : भदानीनगर के सांकी गांव में शुक्रवार की रात पूरा जिला प्रशासन उतर आया था. मौका था राज्य सरकार के दिशा-निर्देश के तहत रात्रि चौपाल लगाने का. जिला के अधिकारियों ने देर रात तक ग्रामीणों की समस्याएं सुनी. उसके निदान के प्रति सार्थक […]

विज्ञापन

सांकी में रात्रि चौपाल, ग्रामीणों की सुनी समस्या, निदान का आश्वासन

भदानीनगर : भदानीनगर के सांकी गांव में शुक्रवार की रात पूरा जिला प्रशासन उतर आया था. मौका था राज्य सरकार के दिशा-निर्देश के तहत रात्रि चौपाल लगाने का. जिला के अधिकारियों ने देर रात तक ग्रामीणों की समस्याएं सुनी. उसके निदान के प्रति सार्थक पहल करने की बात कही. रात्रि चौपाल के बाद अधिकारियों का डेरा भी शुक्रवार को सांकी में ही रहा. अधिकारियों ने ग्रामीणों के साथ बैठ कर भोजन भी किया. रात्रि चौपाल में ग्रामीणों ने एक स्वर में रेल परियोजना से 40 एकड़ खेत को हुए नुकसान की बात उठायी. ग्रामीणों कहना था कि रेल परियोजना के दौरान अधिग्रहित जमीन पर जो ओबी डंप किया गया था,
बारिश में वह मिट्टी-पत्थर बह कर खेतों में जम गया है. इसके कारण खेत बंजर हो गये. परिणामस्वरूप ग्रामीणों को यहां से रोजी-रोटी के लिए पलायन करना पड़ रहा है. इसके अलावा गांवों में मूलभूत सुविधा पानी, बिजली, शौचालय, सड़क व शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने की मांग रखी गयी. अधिकारियों ने सभी मुद्दों पर सकारात्मक पहल करने का आश्वासन दिया. हर व्यक्ति को मूलभूत सुविधा पाने का अधिकार है. सांकी रामवि में सरकारी शिक्षकों को प्रतिनियुक्त करने की बात अधिकारियों ने कही.
कहा कि महिलाओं के प्रसव के लिए ममता वाहन भी उपलब्ध होगा. अधिकारियों ने अधूरे पड़े शौचालयों को एक सप्ताह के अंदर पूरा करने का निर्देश दिया. मौके पर डीडीसी सुनील कुमार, एसपी प्रियदर्शी आलोक, बीडीओ अभिनव स्वरूप, प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी कामख्या प्रसाद, कल्याण पदाधिकारी राजेंद्र साहा, सुदर्शन चौबे, सहायक अभियंता अनिल कुमार, राकेश कुमार, बीइइओ जूनास टोप्पो, कनीय अभियंता राकेश कुमार, मिन्हाज अंसारी, अखिलेश कुमार, राजस्व कर्मचारी ईश्वरी प्रसाद, जितेंद्र प्रसाद, जमुना उपस्थित थे. ग्रामीणों की ओर से सांकी मुखिया पुष्पा देवी, बारीडीह मुखिया पथिया देवी, पाली मुखिया रेखा देवी, समाजसेवी अर्जुन बेदिया, बीरबल बेदिया, रामेश्वर बेदिया, मुखिया प्रतिनिधि जगमोहन बेदिया, बीरबल बेदिया, परमेश्वर बेदिया, रामवृक्ष करमाली, पंसस प्रतिनिधि भुवनेश्वर बेदिया, सुमेश्वर बेदिया, सुनीता देवी, राजेंद्र बेदिया, बिशु बेदिया, कृष्णा बेदिया, कैलाश बेदिया, सहजनाथ बेदिया, देवलाल मुंडा, जगेश्वर बेदिया, लक्ष्मण मुंडा, श्याम मुंडा, उप मुखिया मदन बेदिया मौजूद थे. रात्रि चौपाल में चिकोर गांव से भी कई ग्रामीण पहुंचे थे.
कोड़ी स्कूल के शिक्षकों पर गिरेगी गाज : रात्रि चौपाल के दौरान अधिकारियों ने सुबह गांव के स्कूलों का निरीक्षण किया. इस दौरान सुबह 8.30 बजे तक कोड़ी स्कूल में एक भी शिक्षक नहीं पहुंचे थे. डीडीसी ने सभी शिक्षकों पर कार्रवाई का आदेश दिया. इसके अलावा मिड डे मील की शिकायत पर भी कई स्कूलों का निरीक्षण किया. मिड डे मील दुरुस्त करने का निर्देश स्कूलों को मिला. सुबह अधिकारियों के सामने उप स्वास्थ्य केंद्र, पानी, मनरेगा से संबंधित शिकायतें आयी. मौके पर जाकर अधिकारियों ने खुद उप स्वास्थ्य केंद्र, डोभा निर्माण की जरूरत महसूस की. मनरेगा कार्यों को पारदर्शी तरीके से पूरा करने का निर्देश दिया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola