रैयतों ने छह घंटे तक परेज का काम ठप कराया

केदला : जमीन के बदले नौकरी आैर मुआवजा की मांग को लेकर रहमत नगर के रैयतों ने गुरुवार को सीसीएल की परेज पूर्वी उत्खनन परियोजना का संपूर्ण काम ठप करा दिया. छह घंटे तक परियोजना का उत्पादन कार्य प्रभावित रहा. इससे सीसीएल को लाखों का नुकसान हुआ. इसके बाद प्रबंधन आैर रैयतों के बीच पीओ […]
केदला : जमीन के बदले नौकरी आैर मुआवजा की मांग को लेकर रहमत नगर के रैयतों ने गुरुवार को सीसीएल की परेज पूर्वी उत्खनन परियोजना का संपूर्ण काम ठप करा दिया. छह घंटे तक परियोजना का उत्पादन कार्य प्रभावित रहा. इससे सीसीएल को लाखों का नुकसान हुआ. इसके बाद प्रबंधन आैर रैयतों के बीच पीओ कार्यालय में वार्ता हुई. परियोजना के पीओ अनिरुद्ध सिंह ने रैयतों को जमीन मामले के शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया.
इसके बाद रैयतों ने आंदोलन स्थगित कर दिया. आंदोलन का नेतृत्व कर रहे युवा कांग्रेस नेता हजारीबाग लोकसभा के अध्यक्ष रियाज ने बताया कि सीसीएल प्रबंधन ने आउटसोर्सिंग कंपनी बीजीआर को उलहरा के समीप वर्क शॉप खोलने के लिए जमीन दे दी, लेकिन रैयतों को नौकरी व मुआवजा नहीं दिया गया. इसके कारण ही आंदोलन किया जा रहा है. आंदोलन में लालजी मांझी, तालो, अजय, शिकारी शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




