ग्रामीणों ने कोलियरी का कार्य किया ठप

कुजू : सीसीएल कुजू क्षेत्र के तोपा कोलियरी में बुधवार को बनवार के रविदास टोला व मांझी टोला के ग्रामीणों ने विभिन्न मांगों को लेकर कोलियरी का समुचित कार्य ठप कर दिया. जिसके कारण उत्पादन, ट्रांसपोर्टिंग के साथ सेल में लोडिंग के लिए आये ट्रकों का कार्य नहीं हो सका. ग्रामीणों ने सुबह सात बजे […]
कुजू : सीसीएल कुजू क्षेत्र के तोपा कोलियरी में बुधवार को बनवार के रविदास टोला व मांझी टोला के ग्रामीणों ने विभिन्न मांगों को लेकर कोलियरी का समुचित कार्य ठप कर दिया.
जिसके कारण उत्पादन, ट्रांसपोर्टिंग के साथ सेल में लोडिंग के लिए आये ट्रकों का कार्य नहीं हो सका. ग्रामीणों ने सुबह सात बजे से लेकर 11 बजे तक कोलियरी के कार्य को ठप रखा. ग्रामीण प्रबंधन से हैवी ब्लास्टिंग के कारण हो रहे नुकसान को देखते हुए हैवी ब्लास्टिंग पर रोक लगाने, सेल में उचित भागीदारी, अधिग्रहण की गयी भूमि के बदले नौकरी व मुआवजा, बिजली, पानी आदि की मांग कर रहे थे. बाद में मौके पर पहुंचे प्रबंधन की ओर से पीओ एके सिंह द्वारा उक्त मामले को लेकर कार्यालय में बैठक कर समाधान करने का आश्वासन दिया गया. तब जाकर ग्रामीण कोलियरी के काम को चालू होने दिया. ठप करानेवालों में उमेश कुमार दास, महेश रविदास, हीरालाल मांझी, नरेश मांझी, धनीराम मांझी, सुखदेव मांझी, सुरेश रविदास, शिव रामकुमार, कैलाश कुमार, तीरनाथ रविदास, रवि कुमार रविदास, धनेश्वर रविदास, रोहित कुमार दास, संतोष रविदास, कपिलदेव राम, राजेश मांझी, प्रकाश कुमार दास, बालदेव रविदास, सुधान रविदास आदि शामिल थे.
राजद की बैठक आज
भुरकुंडा. राष्ट्रीय जनता दल पतरातू प्रखंड कमेटी की बैठक 23 फरवरी को सुबह 11 बजे से जवाहर नगर हुरूमगढ़ा स्थित पंचायत भवन में होगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




