डैम बनाने आयें, तो खदेड़ दें लोगों को

Updated at : 22 Feb 2017 8:09 AM (IST)
विज्ञापन
डैम बनाने आयें, तो खदेड़ दें लोगों को

जनसभा. रामगढ़ के भुरभुरी में हेमंत बोले रैयतों को उजाड़ने में जुटी है रघुवर सरकार रामगढ़ : भुरभुरी नदी में प्रस्तावित जलाशय निर्माण परियोजना के विरोध में ठाड़ीहाट पंचायत के गंडक में आयोजित एक जनसभा को संबोधित करते हुए झामुमो के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन ने कहा है कि रघुवर सरकार रैयतों को उजाड़ने और […]

विज्ञापन
जनसभा. रामगढ़ के भुरभुरी में हेमंत बोले
रैयतों को उजाड़ने में जुटी है रघुवर सरकार
रामगढ़ : भुरभुरी नदी में प्रस्तावित जलाशय निर्माण परियोजना के विरोध में ठाड़ीहाट पंचायत के गंडक में आयोजित एक जनसभा को संबोधित करते हुए झामुमो के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन ने कहा है कि रघुवर सरकार रैयतों को उजाड़ने और विस्थापित करने में लगी है.
जनभावनाओं के विरोध में यह सरकार काम कर रही है. उन्होंने इस प्रस्तावित डैम को लेकर जनता से उनकी राय जानी और विरोध तेज करने का आह्वान किया. कहा कि भाजपा के लोग इस डैम के समर्थन में या इसे बनवाने के लिए आयें, तो जनता उन्हें खदेड़ने का काम करे. उन्होंने कहा कि अगर डैम बन गया, तो रामगढ़ के छह तथा जामा के एक पंचायत के लोगों को विस्थापन का दंश झेलना पड़ेगा. उन्होंने कहा कि मसानजोर डैम के लिए जमीन देनेवालों को आजतक विस्थापन का दंश झेलना पड़ रहा है. लाभ मिलना तो दूर की बात है. उन्होंने सीएनटी-एसपीटी में किये गये संशोधन को लेकर भी रघुवर सरकार को आड़े-हाथों लिया.
स्थानीय विधायक सीता सोरेन ने कहा कि डैम का निर्माण ग्रामीणों को खुशहाल नहीं, भीखमंगा बना देगा. उन्होंने झारखंड से रघुवर दास को खदेड़ने का आह्वान किया़ तथा डैम बनाने के विरोध में लोगों को बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने लिए आंदोलन करने की बात कही.
सरकार की कार्यशैली से अधिकारी भी परेशान
दुमका. दुमका स्थित अपने आवास में श्री सोरेन ने मीडिया से कहा कि मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव संजय कुमार केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर क्यों जाना चाहते हैं, यह सीएम ही बता सकते हैं. इससे सरकार की कार्यशैली झलकती है कि अधिकारी भी परेशान हैं.
हक छीनने के लिए शराब पिलाने की तैयारी हेमंत सोरेन ने कहा कि राज्य सरकार अब खुद शराब पिलाने की तैयारी कर रही है. शराब पिलाकर, नशे में टुन्न कर झारखंडवासियों के हक-अधिकार को छीनने की कोशिश कर रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola