जीवन इलेवन ने बासु फाइटर्स को 11 रनों से हरा जीता खिताब

Updated at : 20 Feb 2017 3:30 AM (IST)
विज्ञापन
जीवन इलेवन ने बासु फाइटर्स को 11 रनों से हरा जीता खिताब

आजसू महासंग्राम क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल टीम ने 12 ओवर में 137 रनों का स्कोर बनाया बासु फाइटर्स टीम 126 रन बना कर हुई आउट रामगढ़ : आजसू क्रिकेट महासंग्राम का मेगा फाइनल रविवार को रामगढ़ कॉलेज मैदान में हुआ. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पेयजल स्वच्छता मंत्री सह रामगढ़ विधायक चंद्रप्रकाश चौधरी व विशिष्ट अतिथि […]

विज्ञापन

आजसू महासंग्राम क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल

टीम ने 12 ओवर में 137 रनों का स्कोर बनाया
बासु फाइटर्स टीम 126 रन बना कर हुई आउट
रामगढ़ : आजसू क्रिकेट महासंग्राम का मेगा फाइनल रविवार को रामगढ़ कॉलेज मैदान में हुआ. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पेयजल स्वच्छता मंत्री सह रामगढ़ विधायक चंद्रप्रकाश चौधरी व विशिष्ट अतिथि मुख्यालय डीएसपी डॉ वीरेंद्र चौधरी थे. अतिथियों ने मैच का शुभारंभ खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया.
मुख्य अतिथि चंद्रप्रकाश चौधरी ने कहा कि खेल व खिलाड़ियों को बढ़ावा देने के लिए आजसू पार्टी हमेशा तैयार है. शहर व ग्रामीण क्षेत्र के खिलाड़ियों को भी आजसू आगे बढ़ा रही है. कार्यक्रम की अध्यक्षता आयोजन समिति अध्यक्ष देवा महतो और संचालन आजसू जिला मीडिया प्रभारी नीरज मंडल ने किया. मौके पर आजसू जिला सचिव सह नगर परिषद के घोषित प्रत्याशी मनोज महतो, युवा छात्र नेता राजेश महतो, वत्सल हुंडई के वत्सल पोद्दार, असीम सिन्हा, दामोदर महतो, अरविंद महतो
, डब्लू महतो, रमेश दांगी, संदीप महतो आदि मौजूद थे.
जीवन इलेवन को पहले बल्लेबाजी के लिए मिला मौका : जीवन एलेवन बनाम बासू फाइटरर्स का फाइनल मुकाबला काफी रोमांचक रहा. बासु फाइटर्स ने टॉस जीत कर कर जीवन एलेवन को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया. जीवन एलेवन ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 12 ओवर में 137 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया. जवाबी पारी खेलने उतरी बासु फाइटर्स की टीम निर्धारित ओवर में 126 रन बना कर आउट हो गयी. फाइनल में 24 गेंद पर 43 रन की ताबड़-तोड़ पारी के लिए मंजय कुमार को मैन ऑफ दी मैच चुना गया. वहीं मैन ऑफ द सीरीज पर शिबू ने कब्जा किया. विजेता-उपविजेता समेत बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को अतिथियों की ओर से पुरस्कृत किया गया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola