बिना हेलमेटवालों से लिया गया जुर्माना

पतरातू. रामगढ़ डीटीओ विभाग द्वारा पतरातू पुलिस के सहयोग से पीटीपीएस सर्किट हाउस के पास वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया. इस दौरान दुपहिया समेत भारी वाहनों के कागजातों की जांच की गयी. साथ ही इंश्योरेंस, ड्राइविंग लाइसेंस, परमिट, रोड टैक्स आदि की जांच की गयी. बिना हेलमेंट वालों समेत कागजात नहीं दिखाने वालों से जुर्माना […]
पतरातू. रामगढ़ डीटीओ विभाग द्वारा पतरातू पुलिस के सहयोग से पीटीपीएस सर्किट हाउस के पास वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया. इस दौरान दुपहिया समेत भारी वाहनों के कागजातों की जांच की गयी. साथ ही इंश्योरेंस, ड्राइविंग लाइसेंस, परमिट, रोड टैक्स आदि की जांच की गयी.
बिना हेलमेंट वालों समेत कागजात नहीं दिखाने वालों से जुर्माना लिया गया. अभियान में एसआइ भूतनाथ सिंह मुंडा समेत सशस्त्र बल के जवान शामिल थे.
डीएसओ ने मनोनीत सदस्यों की सूची जारी की
भदानीनगर : जिला आपूर्ति पदाधिकारी रामगढ़ ने प्रखंड स्तरीय सतर्कता समिति के मनोनीत सदस्यों की सूची जारी की है.
मनोनीत सदस्यों में बिरसा चौक निवासी राजेश्वर शर्मा, पतरातू थर्मल के नागेंद्र कुमार सिंह, कुरबीज के तैनुल हक, टेरपा के देवनारायण मुंडा, स्टॉफ कॉलोनी सयाल के बृजकिशोर राम, बलकुदरा की सरस्वती देवी, लपंगा के राजेश कुमार महतो, जवाहर नगर के शशि अग्रवाल, स्टेशन रोड पतरातू के संजय खासी शामिल हैं. इसकी सूचना संबंधित बीडीओ को भी दी गयी है. इधर, राजेश्वर शर्मा के मनोनयन पर शंकर विश्वकर्मा, रामा साव, दीपक कुशवाहा, कमरूद्दीन अंसारी, लालदेव कुशवाहा ने बधाई दी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




