समय पर काम पूरा करना प्राथमिकता
Updated at : 02 Feb 2017 8:56 AM (IST)
विज्ञापन

रामगढ़ : सातवें रामगढ़ वन प्रमंडल पदाधिकारी के रूप में बुधबार को प्रेरणा दीक्षित ने प्रभार लिया. उन्हें निर्वतमान डीएफओ केके त्रिपाठी ने प्रभार दिया. पदभार ग्रहण के बाद डीएफओ दीक्षित ने कहा कि वह आइएफएस 2013 बैच की अधिकारी हैं. वे राउरकेला एनआइटी से एमटेक वायो मेडिकल इंजीनियरिंग कर चुकी हैं. हजारीबाग प्रमंडल वन […]
विज्ञापन
रामगढ़ : सातवें रामगढ़ वन प्रमंडल पदाधिकारी के रूप में बुधबार को प्रेरणा दीक्षित ने प्रभार लिया. उन्हें निर्वतमान डीएफओ केके त्रिपाठी ने प्रभार दिया. पदभार ग्रहण के बाद डीएफओ दीक्षित ने कहा कि वह आइएफएस 2013 बैच की अधिकारी हैं. वे राउरकेला एनआइटी से एमटेक वायो मेडिकल इंजीनियरिंग कर चुकी हैं. हजारीबाग प्रमंडल वन कार्यालय में संलग्न अधिकारी के रूप में सेवा दे चुकी हैं. डीएफओ के रूप में उनकी रामगढ़ में पहली पोस्टिंग है. उन्होंने कहा कि निवर्तमान डीएफओ ने बेहतर कार्य संस्कृति की परिस्थिति बनायी है. उन्होंने कहा कि पर्यावरण सुरक्षा व कोल माइनिंग उनकी प्राथमिकता है.
स्टोन माइनिंग में सरकारी नियमों को पूरी तरह से लागू कराया जायेगा. समय पर काम पूरा करने की प्राथमिकता दी जायेगी. पर्यावरण सुरक्षा पर लोगों को जागरूक कर संदेश देने की पहल की जायेगी. मौके पर रेंजर एके सिंह, रेंजर विनय कुमार, राजेश कुमार, प्रधान सहायक नवीन कुमार, मोहन राम,भूपेंद्र चौधरी, राजकुमार राम, मुकेश मिश्रा, प्रदीप, गणेश महतो, महेंद्र कुमार राय, शशिकांत, संजय कुमार, दिनेश सिंह, स्नेह सांगा, राजेंद्र पोद्दार, सुरेंद्र भगत, चरकू राम, सुखदेव साव, करण कुमार, लखन चौधरी, प्राण रंजन पांडेय मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




