फिल्म शूटिंग के लिए पतरातू आदर्श क्षेत्र

पतरातू : पतरातू में भोजपुरी फिल्म सर्वशक्तिशाली महादेव की शूटिंग के लिए मुंबइया कलाकारों की भीड़ जुटने लगी है. शूटिंग के दूसरे दिन पीटीपीएस डैम पर भोजपुरी फिल्म कलाकार प्रियेश सिन्हा, गूंजन पंथ, अमरीश सिंह, संगीता तिवारी, पायश पंडित ने अभिनय किया. शूटिंग को देखने के लिए लोगों की भीड़ भी जुट रही है. बताया […]
पतरातू : पतरातू में भोजपुरी फिल्म सर्वशक्तिशाली महादेव की शूटिंग के लिए मुंबइया कलाकारों की भीड़ जुटने लगी है. शूटिंग के दूसरे दिन पीटीपीएस डैम पर भोजपुरी फिल्म कलाकार प्रियेश सिन्हा, गूंजन पंथ, अमरीश सिंह, संगीता तिवारी, पायश पंडित ने अभिनय किया. शूटिंग को देखने के लिए लोगों की भीड़ भी जुट रही है. बताया गया कि सुपर स्टार रवि किशन इस फिल्म के मुख्य अभिनेता हैं.
वे दो-तीन दिनों में पहुंचेंगे. इधर, फिल्म में काम रही नायिका गूंजन पथ व नायक प्रियेश सिन्हा ने कहा कि झारखंड अनुपम प्राकृतिक सौंदर्य से भरा हुआ है. फिल्म की शूटिंग के लिए पतरातू आदर्श क्षेत्र है. यहां के लोकेशन मन को खूब भाता है. दर्शकों के दिल में भी कलाकारों के लिए बेहद सम्मान है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




