मनरेगा पदाधिकारी 10 हजार घूस लेते गिरफ्तार

Updated at : 28 Jan 2017 6:55 AM (IST)
विज्ञापन
मनरेगा पदाधिकारी 10 हजार घूस लेते गिरफ्तार

रामगढ़ : शुक्रवार की रात साढ़े सात बजे भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने रामगढ़ जिला मनरेगा के नोडल पदाधिकारी अजीत कुमार को घूस लेते पकड़ा. अजीत कुमार को एसीबी हजारीबाग की टीम ने रामगढ़ प्रखंड कार्यालय के समक्ष पकड़ा. अजीत कुमार को लेकर एसीबी की टीम अपने साथ लेकर हजारीबाग चली गयी. मिली जानकारी के […]

विज्ञापन
रामगढ़ : शुक्रवार की रात साढ़े सात बजे भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने रामगढ़ जिला मनरेगा के नोडल पदाधिकारी अजीत कुमार को घूस लेते पकड़ा. अजीत कुमार को एसीबी हजारीबाग की टीम ने रामगढ़ प्रखंड कार्यालय के समक्ष पकड़ा. अजीत कुमार को लेकर एसीबी की टीम अपने साथ लेकर हजारीबाग चली गयी.
मिली जानकारी के अनुसार, मनरेगा के जिला नोडल पदाधिकारी अजीत सुतरी गांव के संतोष कुमार से 10 हजार रुपये मनरेगा में आपूर्ति कार्य के लिए ऑनलाइन निबंधन के लिए बतौर घूस ले रहे थे.
इस कार्य के लिए 20 हजार रुपये की मांग अजीत कुमार ने की थी. 10 हजार पर फाइनल बात हुई. संतोष कुमार ने इसकी शिकायत एसीबी हजारीबाग की टीम से की थी. टीम ने जांच के बाद रणनीति बना कर शुक्रवार की देर शाम घूस के रुपये के साथ अजीत को पकड़ लिया. दल का नेतृत्व हजारीबाग एसीबी के डीएसपी प्राण रंजन कर रहे थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola