पतरातू में धूमधाम से मना ईद मिलादुन्नबी
Updated at : 14 Dec 2016 12:35 AM (IST)
विज्ञापन

पतरातू : पतरातू में ईद मिलादुन्नबी धूमधाम से मनाया गया. इस मौके पर जुलूस-ए- मोहम्मदी निकाला गया. पीटीपीएस मसजिद कॉलोनी से गाजे-बाजे के साथ जुलूस निकाला गया. वहीं तालाटांड़ पंचायत के तालाटांड़, उचरिंगा, सोलिया, पलानी आदि क्षेत्र से भी जुलूस निकाला गया. इसमें शामिल सैकड़ों बच्चे, महिलाओं व युवा झंडा-बैनर के साथ पत्ता-पत्ता फूल-फूल या […]
विज्ञापन
पतरातू : पतरातू में ईद मिलादुन्नबी धूमधाम से मनाया गया. इस मौके पर जुलूस-ए- मोहम्मदी निकाला गया. पीटीपीएस मसजिद कॉलोनी से गाजे-बाजे के साथ जुलूस निकाला गया. वहीं तालाटांड़ पंचायत के तालाटांड़, उचरिंगा, सोलिया, पलानी आदि क्षेत्र से भी जुलूस निकाला गया.
इसमें शामिल सैकड़ों बच्चे, महिलाओं व युवा झंडा-बैनर के साथ पत्ता-पत्ता फूल-फूल या रसूल या रसूल, सरकार की आमद मरहबा दिलदार की आमद मरहबा आदि के नारे लगा रहे थे़ पीटीपीएस डैम के समीप मैदान में मिलादुन्नबी का आयोजन किया गया. जहां छोटे बच्चों व बच्चियों ने नात-ए-रसूल व तकरीर पेश की. मिलादुन्नबी में शरीक उलेमा-ए-कराम द्वारा हजरत मोहम्मद (स) के जीवन पर प्रकाश डाला़ इसके अलावा पतरातू, जयनगर, हफुआ, रोचाप आदि में भी जुलूस निकाला गया.
इस अवसर पर जामा मसजिद के मौलाना मोइनुद्दीन साहब, मो इलीमास साहब, मो बदरूद्दीन, कारी मुमताज, कारी जिमुद्दीन, हाफिज मेंहदी हसन, हाफिज कलीमुद्दीन, अब्दुल कयूम अंसारी, इस्लाम अंसारी, शमशाद खान, इम्तियाज अंसारी, जावेद हसन, वक्तावर, महबूब आलम, खुर्शीद आलम, मो हारुन रसीद, मौलाना शरीफुल, मौलाना मोइनुद्दीन, कारी मो मोबिन, शौकत अंसारी, मो वारिस खान, मो कलाम अंसारी, एम रहमान, मो अलीत अंसारी, मुमताज अंसारी, अब्दुक हक, दिलशाद रजा, युसुफ अंसारी, मनौवर अली, एनामुल अंसारी, मिन्हाज अंसारी, इशाक अंसारी, मकसूद अंसारी, मौलाना कपिल मिसबाही, मंसूर अली आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




